{"_id":"33f3dcc6-5731-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-get-anushka-sharma-natural-look","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाइल स्टेटमेंटः पाएं अनुष्का जैसा नैचुरल लुक","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
स्टाइल स्टेटमेंटः पाएं अनुष्का जैसा नैचुरल लुक
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
Updated Sat, 05 Jan 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ अभिनेत्रियां अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं तो कुछ अपने ग्लैमर के लिए मशहूर हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिनकी अभिनय जितना सहज है, उतना ही नैचुरल है उनका ड्रेसिंग स्टाइल। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी उनमें से एक हैं।
विज्ञापन
हाल में हमने फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' के प्रमोशन व अन्य अवसरों पर अनुष्का की मौजूदगी को कौमरे में कैड किया और उनके अलग-अलग अंदाज और ड्रेसिंग पर फैशन डिजाइनर्स की राय ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का के बारे में फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का मानना है कि वह हमेशा मौके के हिसाब से सटीक ड्रेसिंग करती हैं। उनकी खासियत यह है कि वह हर पोशाक में अपनी तरोताजगी बरकरार रखती हैं। इन चारों लुक्स में अनुष्का ने अपनी उम्र को ध्यान में रखकर ड्रेसिंग का परिचय दिया है। वह दूसरी अभिनेत्रियों की तरह रेड कार्पेट पर बहुत अधिक मैच्योर या बड़ी दिखने की होड़ में नहीं पड़ती हैं।
वहीं इस बारे में डिजाइनर गौतम गुप्ता का मानना है कि अनुष्का अपनी 'गर्ल टू नेक्स्ट डोर' की इमेज को ध्यान में रखकर ही ड्रेसिंग करती हैं और उनकी ड्रेसिंग देखकर ही पता चलता है कि वह उसमें कितना कंफर्टेबिल महसूस करती हैं। लेकिन कई बार लगता है कि वह अपनी खूबसूरती को पूरी तरह उभारती नहीं। मसलन, वह कम एसेसरीज कैरी करती हैं या बहुत अधिक ब्राइट कलर्स नहीं पहनतीं। हालांकि यह उनका अपना स्टाइल है।
अगर आप भी अनुष्का जैसा नैचुरल लुक चाहती हैं तो अपने मेकअप में ये प्रयोग जरूर करें।
बेस मेकअपः बेस मेकअप बिल्कुल लाइट रखें। हो सके तो मिनिरल पाउडर से ही बेस बनाएं।
आइ मेकअपः आंखों पर ब्राउन, कॉपर या पीच शेड के मिक्स एंड मैच के साथ आइ शैडो का प्रयोग करें। पतला काजल और पतला लाइनर लगाएं। मस्कारा थोड़ा हेवी रखें और ऊपरी व निचली पलकों पर मस्कारे से डबल कोट करें।
ब्लशरः ब्लशर का बोल्ड प्रयोग करें। ब्राउंजर से खड़े स्ट्रोक्स मारकर शाइनर का इस्तेमाल करें।
पाएं श्रीदेवी जैसा स्टाइलिश मेकओवर