{"_id":"9e205b00-4bed-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"how-to-enhance-your-height","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबा दिखना चाहते हैं तो ये उपाय अपनाएं","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
लंबा दिखना चाहते हैं तो ये उपाय अपनाएं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Dec 2012 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों की लंबाई अक्सर उनके लुक्स के लिए बहुत मायने रखती है। ऐसा कतई नहीं है कि छोटे कद वाले पुरुष स्मार्ट और हैंडसम नहीं लगते लेकिन अगर वे अपने लुक्स पर जरा सा ध्यान दें तो वे कुछ इंच लंबे जरूर लग सकते हैं। तो अगर आपका कद भी शॉर्ट है तो अपने लुक्स के साथ ये प्रयोग जरूर करके देखें, यकीनन थोड़ा फर्क जरूर नजर आएगा।
विज्ञापन
कपड़ों की फिटिंग पर दें ध्यान
फिटिंग के कपड़े का मतलब यह नहीं कि आप आप जरूरत से ज्यादा टाइट कपड़े पहनें। शरीर पर न ज्यादा टाइट और न ज्यादा लूज दिखने वाले कपड़े ही सही फिटिंग के माने जाते हैं। अगर आप सही फिट के शर्ट, ट्राउजर आदि पहनने से लंबाई थोड़ी अधिक लगती है जबकि बहुत अधिक ढीले या बहुत अधिक टाइट कपड़े पहनने से लंबाई कम दिखती है।
विज्ञापन
कंट्रास्ट रंगों से बचें
कंट्रास्ट रंगों के कांबिनेशन पहनने से भी कद छोटा लगता है। कोशिश करें की कोई भी सूट या शर्ट-ट्राउजर पहनते वक्त आपका कांबिनेशन बिल्कुल कंट्रास्ट शेड्स में न हो। बेहतर होगा कि ट्राउजर और जूते मिलते शेड्स के ही पहनें जिससे आपकी लंबाई अधिक लगेगी।
विज्ञापन
गाढ़े शेड्स पहनें
गहरे शेड्स जैसे ब्लैक, नेवी ब्लू, डीप ग्रे आदि पहनने से न सिर्फ आपकी हाइट अधिक दिखेगी बल्कि आप बहुत मोटे भी नहीं लगेंगी। रंगों के मनोविज्ञान की बात करें तो गाढ़े रंग में व्यक्तित्व अधिक शक्तिशाली लगता है। ऐसे में ऑफिस वेयर के लिए गाढ़े शेड्स का चयन आपके लुक को मैच्योरिटी देगा।
खड़ी धारियों वाली शर्ट
ऑफिस वेयर में खड़ी धारियों वाली शर्ट भी आपको थोड़ा लंबा लुक देती हैं। पाइनस्ट्राइप, चाक स्ट्राइप आदि पैटर्न इन दिनों चलन में हैं। प्लेन, चेक्स या हॉरिजंटल धारियों वाले प्रिंट में लंबाई कम दिखती है। इनके साथ जैकेट या ब्लेजर का चुनाव करते वक्त ध्यान रखें कि आपकी शर्ट का लुक अच्छी तरह पता पड़े और आपकी ड्रेसिंग पर हावी दिखे।
चुनें सही जैकेट
सर्दियों के मौसम में जैकेट पहनते वक्त थोड़ी सावधानी जरूरी है। लंबे कद के लिए बंद गले के बजाय वी-शेप जैकेट चुनना समझदारी है। इससे कंधे चौड़े लगते हैं और कद लंबा लगता है।
हेयरस्टाइल पर दें ध्यान
अक्सर आप छोटे कद के सेलिब्रिटीज को स्पाइकी हेयरस्टाइल में देखते होंगे। बालों को स्पाइक्स लुक देने से न सिर्फ आप स्मार्ट लगेंगे बल्कि आपका कद भी थोड़ा लंबा दिखेगा।