{"_id":"aff95aec-80d2-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"hairstyles-for-thin-hairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम होते बालों पर ट्राइ करें ये हेयरकट","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
कम होते बालों पर ट्राइ करें ये हेयरकट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 27 Feb 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर पर कम होते बालों की वजह से समय से पहले ही आपकी उम्र दोगुनी लगने लगती है। ऐसे में अपने लुक को और अधिक स्मार्ट बनाने के लिए आप अगर अपने हेयरस्टाइल चुनते वक्त थोड़ी सी समझदारी बरतेंगे तो आप अपने कम होते बालों को छिपाने में कुछ हद तक कामयाब भी होंगे और आप अधिक स्मार्ट भी दिखेंगे। ट्राइ करें ये हेयरस्टाइल्स।
विज्ञापन
1.शॉर्ट और स्पाइक कट
आजकल पुरुषों के बीच शॉर्ट और स्पाइक्स वाले बालों का चलन बढ़ा है। इस हेयरस्टाइल में फायदा यह है कि इसमें बालों के स्पाइक्स पर ध्यान अधिक जाता है और माथे व सिर पर कम। गोल और हेल्दी चेहरे के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
विज्ञापन
2.शॉर्ट क्रयू कट
फौज में इस तरह का हेयरकट बेहद प्रचलित है। इसमें बाल बहुत अधिक शॉर्ट होते हैं। यह किसी भी तरह के चेहरे पर सूट करता है। मजे की बात यह है कि दूर से देखने पर इस हेयरकट में आपके कम बालों का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
3. बज़ कट
बज़ कट उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो गंजेपन के शुरुआती दौर में हैं यानी जिनके बाल साइड से कम हैं। यह शॉर्ट हेयरस्टाइल कैजुअल लुक और फॉर्मल लुक के लिए आजकल बहुत चलन में हैं।
4. शैग कट
अगर आप बालों को शॉर्ट रखने में यकीन नहीं रखते तो आप अपनी हेयरस्टाइल को शैग लुक दे सकते हैं। इनमें बाल माथे पर गिरते हैं जिससे बालों का वॉल्यूम अधिक लगता है।