{"_id":"09e5fc08-ab7c-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"hairstyles-for-broad-forehead-and-less-hairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़े माथे या कम बालों के लिए आजमाएं ये हेयरस्टाइल","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
चौड़े माथे या कम बालों के लिए आजमाएं ये हेयरस्टाइल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Apr 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माथा अधिक चौड़ा है और सिर पर बाल कम हैं तो चेहरा कम उम्र में ही अधिक मैच्योर लगने लगता है। ऐसे में चेहरे की बनावट को ध्यान में रखते हुए अगर आप इन हेयरस्टाइल को आजमाएंगी तो न सिर्फ आपकी यह कमी छिप जाएगी बल्कि आपके लुक का मेकओवर हो जाएगा।
विज्ञापन
घने स्ट्रेट फ्रिंज
विज्ञापन
कम उम्र की लड़कियों में यह हेयरस्टाइल बेहद लोकप्रिय है। इसमें माथे सीधे फ्रिंज लटकते हैं जो बौंहों तक हो सकते हैं। अगर बाल अधिक घने नहीं हैं तो इससे लुक भरा-भरा लगता है।
विज्ञापन
साइड बैंग्स
स्ट्रेट फ्रिंज जैसे ही कट को जब आप तिरछी मांग से सेट करते हैं तो यह साइड बैंग्स हो जाता है। इसमें बाल आंखों पर नहीं पड़ते इसलिए इसमें आराम भी अधिक महसूस होता है।
साइड मांग
अगर आपके आगे के बाल लंबे हैं तो यह हेयरस्टाइल आप पर अधिक अच्छी लगेगी। इसमें बाल तिरछी मांग से निकालकर माथे को ढंकते हुए पीछे ले जाते हैं। चाहें तो पीछे से इन्हें पिन करके चोटी कर लें, खुला छोड़ दें या फिर पफ का इस्तेमाल करें।
आड़े-तिरछे फ्रिंज
अगर आपके सिर पर बाल बहुत ही हल्के हैं और माथा अधिक चौड़ा है तो इस हेयरस्टाइल में आप फबेंगे। इसमें फ्रिंज यानी लेयर्स को कुछ इस तरह काटते हैं कि बालों का कोई एक आकार न दिखे। यानी अलग-अलग आकार के ढेर सारे फ्लिप्स।
मेस्सी बॉब
बॉब कट तो हल्के बालों पर अच्छे लगते ही हैं लेकिन इन्हें शॉर्ट फ्रिंज के साथ बनाया जाए तो ये और भी अच्छे लगेंगे। साथ ही आपके बाल घने भी दिखेंगे।
मेस्सी ब्लंट कट
इसमें ढेर सारे छोटे फ्रिंज के साथ ब्लंट कट दिया जाता है। इसे कैरी करना जितना आसान है, आपके मैच्योर लुक को छिपाने में यह उतना ही कारगर है।