फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   get sonakshi sinha look

स्टाइल स्टेटमेंटः पाएं सोनाक्षी का फेमिनिन लुक

Tue, 11 Dec 2012 10:02 AM IST
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
प्रियंका पांडेय पाडलीकर Updated Tue, 11 Dec 2012 10:02 AM IST
विज्ञापन
get sonakshi sinha look

बड़ी-बड़ी बादामी आंखें, चौड़ा माथा, लंबे बाल और कर्वी लुक, सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाएंगी जिनमें इंडियन ब्यूटी का ग्रेस और खूबसूरती तो है ही, साथ ही स्टाइल और ग्लैमर भी कमाल का है।

विज्ञापन


सोनाक्षी की पर्सेनालिटी उन्हें जितना बिंदास लुक देती है, उनकी फीचर्स ट्रैडिशनल आउटफिट को भी उतना ही कॉम्प्लिमेंट करते हैं। इस हफ्ते हम अलग-अलग मौकों पर सोनाक्षी के चार अलग-अलग लुक्स की बात करेंगे जिसमें वह ट्रेडिशनल, फंकी और पार्टी वेयर में अलग-अलग अंदाज में नजर आईं।
विज्ञापन

Sonakshi sinha
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में हमने फैशन डिजाइनर पवन सचदेव से बात की, जिन्होंने सोनाक्षी के इन लुक्स को मौके के हिसाब से परफेक्ट माना। वह बताते हैं, 'सोनाक्षी व्हाइट आर ब्लैक सूट में परफेक्ट इंडियन लुक में हैं जो बहुत ग्रेसफुल है। दूसरी तस्वीर में डेनिम जीन्स के साथ खुले बाल और स्पेक्स में उनका लुक बेहद यंग और स्टाइलिश लग रहा है। उनका हेयर स्टाइल और स्पेक्स उनके चेहरे के चौड़ेपन को कम कर रहे हैं जिससे वे स्लिम लग रही हैं।'

पवन ने बताया, 'तीसरी तस्वीर में उनका सूट बेहद ग्रेसफुल और ट्रैडिशनल है और उसपर हेयरस्टाइल परफेक्ट है। जबकि चौथी तस्वीर में उनकी ऑफ व्हाइट ड्रेस उनपर बहुत अच्छी लग रही है और उन्होंने कैरी भी बखूबी की है लेकिन उनका हेयरस्टाइल अधिक नहीं फब रहा है। इस हेयरस्टाइल से उनका लुक अधिक हेल्दी लग रहा है।'
Sonakshi sinha

कुल मिलाकर पवन उनकी ऑफ व्हाइट ड्रेस पर हेयरस्टाइल को छोड़कर उनकी सभी स्टाइल्स को फुल मार्क्स देते हैं। वह कहते हैं, 'अलग-अलग मौकों के हिसाब से सोनाक्षी का स्टाइल सेन्स बेहद उम्दा है। उन्होंने जिन रंगों का चयन किया वह उन पर फब रहे हैं। एसेसरीज का भी संतुलित प्रयोग है और वह बेहद ग्रेसफुल और स्टाइलिश लग रही हैं।'


अगर आपका भी कर्वी फिगर और हेल्दी पर्सेनालिटी है तो सोनाक्षी का लुक किसी भी खास मौके पर कैरी कर सकती हैं। ब्लैक ड्रेस में उनका स्मोकी लुक पाने के लिए इन स्टेप्स में मेकअप करें।

हेयर स्टाइलः सोनाक्षी ने इस लुक में बालों को कर्ल कर साइड मांग में बाल झाड़ें हैं जिससे उनका चेहरा कम चौड़ा लगे और वह अधिक स्लिम व स्टाइलिश दिखें।

बेस मेकअपः चूंकि स्मोकी लुक में आंखों का हेवी मेकअप करते हैं इसलिए चेहरे का मेकअप हेवी करने के बजाय ग्लॉसी व न्यूड रखना समझदारी है। पहले लाइट बेस फाउंडेशन चेहरे पर लगाएं और फिर मिनिरल कॉम्पैक्ट से बेस बनाएं।

ब्लशरः पिंक या शिमरिंग ब्राउन ब्लशर से बड़े-बड़े स्ट्रोक्स गालों पर लगाएं।

आइ मेकअपः स्मोकी लुक के लिए आइ मेकअप पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। आंखों पर ग्रे या ब्लू आइ शैडो से बाहर की ओर ब्रश करें। फिर ब्लैक काजल लगाएं और ऊपर की पलकों पर ब्लैक लाइनर से मोटी लाइन लगाकर बाहर की ओर खींचें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed