{"_id":"d4a3daa0-9222-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"five-tips-to-look-like-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन 5 तरीकों से पाएं विराट कोहली जैसा लुक","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
इन 5 तरीकों से पाएं विराट कोहली जैसा लुक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Mar 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर विराट कोहली जिस तरह क्रिकेट के मौदान में चौके-छक्के लगाते हैं, उसी तरह उनका ड्रेसिंग सेन्स लड़कियों को क्लीन बोल्ड भी कर देता है। अगर आप भी विराट जैसा फंकी और कैजुअल लुक चाहतें हैं तो ये 5 उपाय आपके लिए मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
1. ट्राइ करें स्पाइक्स
विज्ञापन
विराट का सबसे पॉपुलर लुक है उनके स्पाइक्स वाले बालों का लुक जिसमें वह अक्सर कई विज्ञापनों में नजर आते हैं। विराट के हेयरस्टाइल में बिल्कुल सिंपल स्पाइक्स सबसे फिट हैं जिससे उनका चेहरा लंबा लगता है। अगर आपका चेहरा गोल है तो आप आपके लिए स्पाइक्स यकीनन फायदे का सौदा है।
विज्ञापन
2. एसेसरीज
वैसे तो विराट हमेशा मौके के हिसाब से अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं लेकिन उनके हर लुक में उनकी स्पोर्ट्स घड़ी और गॉगल्स हमेशा उनके साथ होते हैं। यकीनन ये हल्की एसेसरीज उन्हें अधिक स्मार्ट लुक देती हैं।
3. कैजुअल्स
विराट आमतौर पर वी-टीशर्ट और डेनिम्स में सबसे ज्यादा नजर आते हैं जिनमें कई बार बोल्ड कलर्स के भी प्रयोग नजर आते हैं। आपकी ड्रेसिंग में थोड़ा एक्सपेरिमेंट यकीनन अच्छा ही लगेगा।
4. टैटू
विराट की तरह आपकी अच्छी बॉडी है तो थोड़ा शो-ऑफ तो चलती ही है। आप भी शोल्डर पर टैटू ट्राइ कर सकते हैं, बशर्ते उसे दिखाने लायक बायसेप्स हों।
5. जूते
फैशन के मामले में विराट का खासा शौक हैं उनके जूतों का कलेक्शन। चाहे बोल्ड कलस4 के स्पोर्ट शूज हों या फिर फॉर्मल लेदर शूज, विराट हर मौके के हिसाब से जूतों को तरजीह देना नहीं भूलते।