फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   five male dressing tips for summers

गर्मियों में मिस्टर कूल बनाएंगे ये पांच उपाय

Fri, 08 Mar 2013 04:55 PM IST
नई दिल्ली/इंडरनेड डेस्क
नई दिल्ली/इंडरनेड डेस्क Updated Fri, 08 Mar 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
 five male dressing tips for summers

जिस तरह सर्दियां आपके लुक्स की कमियों को छिपाने के लिए बेहतरीन समय है उसी तरह गर्मियां आपके लिए अपने लुक्स के प्लस प्वाइंट्स उभारने का सही वक्त है। जानना चाहते हैं कैसे? अगर आप अपने पहनावे में ये पांच बदलाव करेंगे तो इस सीजन के हिसाब से फैशनेबल भी लगेंगे और आपका पहनावा आरामदायक भी होगा।

विज्ञापन


1- पूरी तरह कैजुअल
गर्मियों के पहनावे में सबसे जरूरी है आप जो पहन रहे हैं उसमें आपको कितना आराम महसूस हो रहा है। कूल दिखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप वो ही पहनें जिसमें आप आराम महसूस करते हैं। ऐसे में नी-शॉर्ट्स, लाइट टी-शर्ट्स, सैंडल्स या स्लीपर्स, वेस्ट फिटेड शॉर्ट्स आदि इस सीजन का ट्रेंड रहेंगे।  
विज्ञापन


2- सेफ और सिंपल कुर्ता
सामान्य अवसरों, वीकेंड या कैजुअल आउटिंग के लिए कॉटन या बैंबू निट कुर्ता भी भरोसेमंद ऑप्शन है। यह हर तरह की पर्सेनालिटी वाले पुरुषों पर अच्छा भी दिखता है और इसमें आराम भी बहुत होता है। लाइट ग्रीन, स्काइ ब्लू जैसे शेड्स के कुर्ते आपको बेहद कूल लुक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- थोड़ा शो ऑफ भी
अगर आपकी पर्सेनालिटी अच्छी है तो फिर शो-ऑफ से कैसा डर। किसी भी खास मौके पर आप फिटेड जीन्स के साथ स्लीवलेस कॉटन शर्ट ट्राइ करें। इस सीजन में आपका लुक यकीनन आपको भीड़ से अलग करेगा। लेमन येलो या ऑफ व्हाइट जैसे शेड्स की शर्ट चुनने न भूलें।

4- खादी की सीजन

फैशन का कोई भी दौर हो लेकिन खादी के बिना तो हर बात ही अधूरी है। खादी की शर्ट्स और कुर्ते तो सदाबहार हैं ही, इस सीजन आप नॉर्मल टी-शर्ट के साथ खादी के लोवर भी ट्राइ कर सकते हैं।


5- सही फुटवेयर
वैसे तो फुटवेयर का चुनाव मौके के हिसाब से ही उपयुक्त है लेकिन अगर आप गर्मियों के फैशन की बात करें तो इस बार इलेक्ट्रिक कलर जैसे पर्पल, रेड, बर्गंडी, ब्लू या ग्रीन के लोफर्स या कैनवस शूज ट्राइ करने में कतई न हिचकिचाएं। इस सीजन का ट्रेंड ऐसे ही फुटवेयर्स हैं जो आपके हर कैजुअल पहनावे पर फबें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed