फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   ?fashion tips for women

हर वक्त दिखना है आकर्षक तो काम आएंगे ये उपाय

Mon, 23 Jun 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Jun 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
?fashion tips for women

मौसम कुछ भी हो लेकिन आकर्षक दिखना भला किस लड़की की चाहत नहीं होगी। जानिए, ऐसे उपाय जो हर मौसम में आकर्षक दिखने में मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन


स्लीवलेस एवरग्रीन जैकेट  

फैशन डिजाइनर श्रुति संचेती कहती हैं कि ग्लैमरस लुक पाने के लिए बिना स्लीव्स वाले जैकेट इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसे किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।
विज्ञापन


लॉन्ग कुरता हो या साड़ी या फिर जींस-टॉप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो बिना बाजू वाले इन जैकेट्स को आराम से कैरी कर सकती हैं। स्टाइलिश स्लीवलेस जैकेट में पोल्का डॉट्स, जियोग्रॉफिकल प्रिंट और फ्लोरल मोटिफ खूब चलन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर ड्रेस के साथ परफेक्ट

श्रग नहीं, श्रग जैकेट बोलो। इन दिनों यह ट्रेंड में है। यह पहनने में आरामदायक है और देखने में ट्रेंडी भी है। अगर आप सूट पर दुपट्टा न लेना चाहें, तो स्लीवलेस श्रग जैकेट ट्राई कर सकती हैं। यह सामने की तरफ से खुली होती है, जिसे आप किसी भी ड्रेस के साथ पहनकर स्टाइलिश बन सकती हैं। ये लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह की स्लीव्स में आने लगे हैं।

जहां तक फैब्रिक की बात है, तो श्रग जैकेट सिल्क, होजरी और जाॅर्जेट में आपको मिल जाएंगी। यह लॉन्ग, शाॅर्ट्स, मीडियम सभी साइज में उपलब्ध हैं। रंग से भी आपको समझौता नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इसमें ब्लैक, व्हाइट, सी-ग्रीन, पर्पल, पेस्टल की कई वैरायटी हैं।

स्टाइलिश हैं स्लिंग बैग्स

स्लिंग बैग्स यानी साइड बैग्स एक बार फिर चलन में हैं। बाहर घूमने जा रही हों या दोस्तों के घर, स्लिंग बैग का कोई तोड़ नहीं। ये बैग कई डिजाइन, आकार और रंग में मिलने लगे हैं।

न्यू ट्रेंड के स्लिंग बैग्स की सबसे बड़ी खूबी है स्लिक, स्टाइलिश और फंक्शनल होना। ये बैग्स इन दिनों ऑफिस और कॉलेज गोइंग लड़कियों को सबसे ज्यादा अट्रैक्ट कर रहे हैं। आप इन बैग्स को अपने पसंद के कलर और साइज के हिसाब से चुन सकती हैं। इसमें भी आपको कई फैब्रिक्स मिल जाएंगे।


प्लीटेड स्कर्ट की वापसी

इन दिनों स्कूली यूनीफॉर्म में इस्तेमाल होने वाले सिलुएट्स, कलर्स और प्रिंट्स रोजाना के फैशन में शामिल हो रहे हैं। जैसे बॉक्स प्लीटेड स्कर्ट्स। इस प्लीटेड स्कर्ट के साथ कोई कलर्ड शर्ट या टैंक टॉप आसानी से कैरी कर सकती हैं।

टैंक टॉप पर आप श्रग जैकेट भी पहन सकती हैं। बाजार में प्लीटेड स्कर्ट्स की सारी वैराइटी देखने को मिल रही है। नी-लेन्थ वाली इन स्कर्ट्स को कॉलेज गोइंग लड़कियां पसंद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed