फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   fashion style for men with thin hairs

बाल कम हैं तो क्या गम है, आजमाएं ये फंडे

Sat, 07 Sep 2013 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Sep 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
fashion style for men with thin hairs

सिर के बाल झड़ना या गंजापन कम उम्र में ही न सिर्फ लुक्स की स्मार्टनेस पर खतरा है बल्कि लुक्स के मामले में आप महिलाओं को प्रभावित करने का आत्मविश्वास भी खत्म हो जाता है। ऐसे में अगर आपके बाल अब पहले जितने घने नहीं रहे तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अपने पहनावे और लुक्स पर जरा सा ध्यान देकर आप कम बालों के साथ भी स्टाइलिश दिख सकते हैं।

विज्ञापन


जानिए, लुक्स में किस तरह के बदलाव करके आप न सिर्फ महिलाओं को प्रभावित करते सकते हैं बल्कि हमेशा स्टाइलिश लग सकते हैं।

पूरे बाल करें शेव
सिर पर अगर आधे से अधिक बाल झड़ ही गए हैं तो बजाय उनका अफसोस करने के आप शान से सारे बाल हटवा लें। अगर आपका सिर बड़ा है और रंग गोरा है तो यह लुक आप पर खूब फबेगा।
विज्ञापन


दाढ़ी रखने का यह फायदा चौंका देगा आपको
विज्ञापन
विज्ञापन


दाढ़ी रखें
सिर पर कम बाल या गंजेपन को छिपाने का एक बेहतरीन तरीका है हल्की दाढ़ी या फ्रेंच दाढ़ी जैसे प्रयोग। इससे न सिर्फ आप परफेक्ट मैच्योर लुक देंगे बल्कि चेहरे का बैलेंस भी बना रहता है।

टीशर्ट पहनते वक्त
टीशर्ट पहनते वक्त ध्यान रखें कि गला टर्टल या राउंड डिजाइन में हो। वी नेक के टीशर्ट आपके लिए गलत विकल्प हो सकता है।

फेस्टिव लुक

किसी खास मौके या त्योहार पर आप अगर इंडियन वेयर ट्राइ करते हैं तो सिर पर पगड़ी बांध सकते हैं। इससे लुक भी एथिनिक लगेगा और गंजापन भी छिप जाएगा।

रंगों का रखें ध्यान
आपकी ड्रेसिंग के शेड्स भी काफी मायने रखते हैं। सिर पर कम बाल हों तो बेहतर है कि आप गाढ़े रंग के कपड़े अधिक पहनें, इससे उन पर ध्यान बाद में जाता है। इसके, अलावा सनग्लास भी लुक को अधिक स्मार्ट बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed