फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   Fashion items taht pose threat to health

फैशन के नाम पर आपकी सेहत खराब करते हैं जूते, बेल्ट, टाई

Sun, 06 Mar 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 01:44 PM IST
सार

  • महिलाएं और पुरुष, दोनों को होती हैं इन चीजों की लत
  • ढेरों किटाणू साथ लेकर चलते हैं आपकी बेल्ट और टाई

विज्ञापन
Fashion items taht pose threat to health
- फोटो : getty images

विस्तार

महिलाएं हो या पुरुष फैशन के नाम पर कई चीजें इस्तेमाल करते हैं। महिलाएं बड़े बैग लेकर चलना बसंद करती हैं और उसमें ज्यादा से ज्यादा सामान भर लेती हैं लेकिन रोज इतने भारी बैग टांगे रखने से गंभीर कमरदर्द और गर्दनदर्द की समस्या होती है और शरीर की मुद्रा भी बिगड़ती है।

विज्ञापन


रोज रोज सिरदर्द, कानों में खुजली या धुंधला दिखने के पीछे आपके कॉलर और टाई का हाथ हो सकता है। कसे हुए शर्ट के कॉलर और टाई से दिमाग तक होने वाला खून का बहाव कम हो सकता है। इससे आंखों पर भार बढ़ता है और यह समस्याएं होती हैं। इससे आपकी गर्दन की गतिविधि कम हो सकती है और कंधों पर जोर पड़ता है।
विज्ञापन


दिखने में तो ये चप्पलें काफी हल्की और आरामदायक लगती हैं लेकिन असल में इन से भी शरीर को नुकसान पहुंचता है। इनमें एढ़ियों को मुलायम और आरामदायक रखने की कोई सुविधा नहीं होती इसलिेए इनको पहनने पर हमारे चलने का तरीका भी बदल जाता है। यही नहीं, इसके कारण पैर और जोड़ों में भी दर्द होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fashion items taht pose threat to health

बेल्ट पहनना फैशन नहीं कई बार जरूरत बन जाती है और इसमें बुराई भी नहीं है। लेकिन इसे बहुत कस कर बांधने से आपका पैर सुन्न पड़ सकता है और उसमें दर्द भी हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि बेल्ट को ज्यादा टाइट बांधने से पेट से जांघ की तरफ जाने वाली नस दब सकती है। इसलिए खासतौर पर खाना खाने के बाद अपनी बेल्ट थोड़ी ढीली कर लिया करें।

अक्सर कान में लंबे और भारी झुमके पहनने वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा करने से धीरे धीरे उनके कान खिंचने लगेंगे। झुमके के भार से कान का छेद इतना फट जाएगा कि आखिरकार ऑपरेशन से ही उसे सिलवाना पड़ेगा।

सीधी लंबी कसी पेंसिल स्कर्ट पहनने से आपके पैर जकड़ जाते हैं। इससे आपके घुटने एक दूसरे से ज्यादा चिपक जाते हैं और आपको संतुलन बना कर चलने में परेशानी होती है। यहीं नहीं, झुक कर किसी चीज को उठाना भी मुश्किल हो जाता है। पहली बार में भले ही आपको पता न चले लेकिन अक्सर इसे पहनने से आपको डिस्क स्लिप तक की परेशानी हो सकती है।

Fashion items taht pose threat to health

क्या आप जानते हैं कि आप जो रोज से हल्के स्पोर्ट वाले जूते पहनते हैं उसमें यूरीन से भी 75 गुना ज्यादा कीटाणु होते हैं। इन्हें देर तक पहने रहने से पैर गर्म होने लगते हैं औऱ पसीना आने लगता है जिससे फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इसीलिए सलाह दी जाती है कि इन जूतों को नियमित रूप से पहनने वाले, कम से कम दो जोड़ी जूते रखें और बदल बदल कर पहनें।

ऊंची एढ़ी वाली सैंडल पहनने से यकीनन आप स्मार्ट और लंबे तो लगेंगी लेकिन अगर इसे आपने अपनी आदत बना लिया है तो यह आप में गठिया और पीठ का दर्द पैदा कर सकती है। इसे नियमित रूप से पहनने  आपका हिप पोश्चर खराब होता है और फिर फ्लैट चप्पलों में चलने में भी दिक्कत होने लगती है।

महिलाओं को इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि वे सही साइज के अंतरवस्त्र पहनें वरना गर्दन, पीठ और स्तन दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। गलत साइज के अंतरवस्त्र पहनने से सांस लेने में भी दिक्कत होती है, खून का बहाव रुकने लगता है और शरीर की बनावट भी बिगड़ती है। याद रखें, रोजमर्रा में मोटे स्ट्रैप वाली अंतरवस्त्र ही पहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed