{"_id":"53b6d1f4-a8e8-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"eco-friendly-jewellery-in-trend","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पहनें इको-फ्रेंडली गहने","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
अब पहनें इको-फ्रेंडली गहने
अपराजिता अग्रवाल
Updated Fri, 19 Apr 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
इको फ्रेंडली थीम को बेस बनाते हुए फैशन जगत में नित नए प्रयोग हो रहे हैं। फैब्रिक और रंग में नेचर का ध्यान तो रखा ही गया है, अब एक्सेसरीज में भी यही प्रयोग देखने को मिल रहा है।
इसी श्रेणी में है इवान लेंट्ज़, जो एक इको-फ्रेंडली डिजाइनर, जो पर्यावरण को ध्यान में रखकर आभूषण डिजाइन कर रहे हैं। इन गहनों की खासियत ये है कि इनको छोटे फूल और पौधों से बनाया गया है।
छोटे गुलदान या फिर पुष्पपात्र से इवान एक छोटा लकड़ी का डिब्बा बनाते हैं और उसे एक चेन से जोड़कर कुछ घास और छोटे फूलों से भर देते हैं। इसी तरह कुछ छोटे लकड़ी के डिब्बों को अंगूठियों और गले के हार का आकार देकर ताजे फूलों से सजाते हैं। इस प्रक्रिया में ताजे पौधों की जड़ों को सुखा दिया जाता है, जिससे कि वो और न बढ़ें।
विज्ञापन
इस तरह इवान, बिना किसी पेड़-पौधे को नुकसान पहुंचाए रिसाइकल चीजों से गहने बनाते हैं। उनकी कोशिश होती है कि कोई भी जहरीला पदार्थ इस्तेमाल न हो।
ये आभूषण ऑनलाइन (www.mrlentz.com) पर उपलब्ध हैं। उनके एक गहने की कीमत करीब 2000 रुपये तक की है। तो जैम्स और मैटल के गहनों को छोड़ क्या आप भी इको-फ्रेंडली गहने पहनना चाहेंगे?