फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   easy dressing tip to impress your boss

बॉस से प्रमोशन चाहिए तो ऐसे जमाएं अपनी धाक

Thu, 19 Sep 2013 07:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Sep 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
easy dressing tip to impress your boss

बॉस खुश रहे और आपको प्रमोट करे, और इससे ज्यादा क्या चाहिए। नौकरी करने वाले हर शख्स की खुशहाली उसके प्रमोशन में छिपी होती है और अगर आप इन दिनों अपने बॉस का वाकई दिल जीतना चाहते हैं तो इसका एक आसान और प्रभावी उपाय जरूर जान लें।

विज्ञापन


डेबेनहम्स क्लोदिंग लाइन के एक शोध की मानें तो करीब 68 प्रतिशत मैनेजर का मानना है कि जो लोग ऑफिस में अपना ड्रेसिंग सेन्स कायम रखते हैं वे बॉस को कम प्रभावित करते हैं जबकि जो लोग बॉस से मिलता-जुलता ड्रेसिंग सेन्स रखते हैं वे बॉस को पहले लुक में अधिक प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन


चाहिए मनचाही सैलरी तो जरूर आजमाएं ये दो उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शोध की मानें तो बॉस से मिलती-जुलती जुलती आपकी पोशाक, ब्रांड, रंग या प्रिंट्स का चयन बॉस से आपका बॉन्ड मजबूत करने में काफी मददगार हो सकती हैं।  


इसके पीछे क्या वजह हो सकती है, इस बारे में 'विनिंग जॉब इंटरव्यूज़' के लेखक पॉल पॉवर्स का मानना है कि इसे आप 'क्लोनल एफेक्ट' भी कह सकते हैं। उन्होंने मेन्सहेल्थ को इस बारे में बताया, ''जब आपका सीनियर आपके और उसके बीच कुछ समानता जैसे एक जैसा ब्रांड या एक तरह के प्रिंट देखता है तो कहीं न कहीं वह आपसे जुड़ाव महसूस करता है। ऐसा जुड़ाव प्रोफेशनल तौर पर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।''

बायोडाटा में सबसे ज्यादा क्या देखती हैं कपंनियां?

हालांकि इस बारे में एनबीसी के फैशन संवाददाता लॉयड बोस्टन का मानना है कि बॉस की नकल करने के साथ-साथ अपनी ड्रेसिंग सेन्स भी जरूरी है। इससे यह संदेश जाता है कि आप अपनी भी सोच रखते हैं और दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed