फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   dressing tips for interview to impress boss

इंटरव्यू के दौरान प्रभावशाली हो आपका पहनावा

Sat, 16 Feb 2013 02:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 16 Feb 2013 02:11 PM IST
विज्ञापन
dressing tips for interview to impress boss
हम यह नहीं कहते कि इंटरव्यू के दौरान अच्छे पहनावा ही बॉस को इम्प्रेस करने का एकमात्र तरीका है लेकिन अगर इंटरव्यू व आपके प्रोफाइल के हिसाब से आपका पहनावा सही हो तो आपका आत्मविश्वास आपके व्यक्तित्व से झलकेगा और आप प्रभावशाली लगेंगे। अगर आप भी अपने इंटरव्यू की तैयारी में जुटे हैं तो उस दिन आप क्या पहनेंगे यह तय करते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन


आपके प्रोफाइल की क्या है मांग
इंटरव्यू के दौरान तैयार होते वक्त यह ध्यान रखें कि आप किस प्रोफाइल के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं। आप जिस नौकरी के लिए जा रहे हैं, आपके पहनावे से पता लगना चाहिए कि आप उस प्रोफाइल को सूट करते हैं। अगर आपकी कंपनी का वातावरण बिल्कुल फॉर्मल है तो आप अपना पहनावा क्लासिक फॉर्मल रखें लेकिन अगर माहौल कैजुअल है तो आप सेमी फॉर्मल ड्रेसिंग रखें।
विज्ञापन


प्रयोग से बचें
आपका कितना अच्छा ड्रेसिंग सेन्स क्यों न हो पर इंटरव्यू के समय किसी नए प्रयोग से बचना ही समझदारी है। क्यों? क्योंकि आप नहीं जानते हैं कि आपके बॉस पर आपके लुक्स का क्या प्रभाव पड़ सकता है। नौकरी के लिए आपके स्टाइल सेन्स की परख नहीं होगी बल्कि आपके काम की पूछ होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाइलिश नहीं, अनुशासित लगें
आप जहां काम मांगने जा रहे हैं, वहां आपका पहनावा देखकर लगना चाहिए कि कि आप वहां काम करना चाहते हैं न कि पार्टी या मस्ती। आपकी गंभीरता और अनुशासन आपके व्यक्तित्व से दिखेगा तो आप अधिक प्रभावशाली लगेंगे। इसलिए कैजुअल टी-शर्ट, जीन्स, लो कट टॉप, हाई हील्स के बजाय साफ-सुथरे, अच्छे से प्रेस किए ऑफिस वेयर को ही तरजीह दें।


कहीं से कमी न दिखे

इंटरव्यू का मौका अपने बेस्ट दिखाने का मौका है। आप कितना भी अच्छा सूट पहनें लेकिन अगर जूते गंदे हैं तो सारी मेहनत बेकार। इसी तरह बाल, घड़ी, बैग आदि साफ और डीसेंट रखें। परफ्यूम ऐसा न हो कि सामने वाले का सिर चकराए और आपके कपड़े आरामदायक हों। आपका आत्मविश्वास आपके चेहरे से झलकेगा तभी आपके बॉस आप पर विश्वास कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed