फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   dramatic weight loss in just 15 minutes

सिर्फ 15 मिनट में दिख सकते हैं छरहरा!

Fri, 06 Sep 2013 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
dramatic weight loss in just 15 minutes

पेट की बढ़ती चर्बी या मोटापे के निशान अगर आपके शरीर पर बहुत हावी हो रहे हैं तो यकीनन कसरत व डाइट पर नियंत्रण से आप अपने वजन पर काबू पा सकते हैं लेकिन अगर बात जब तस्वीरों में फिट दिखने की हो तो सिर्फ 15 मिनट ही काफी हैं।

विज्ञापन


वजन घटाने के लिए क्या करें, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


हाल में ऑस्ट्रेलियाई पर्सनल ट्रेनर मेलेनी वेंचुरा ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने ब्लॉग पर डाली हैं जिसमें उनके वजन और चर्बी कम नजर आ रहा है और उनका दावा है कि इस बदलाव में उन्हें सिर्फ 15 मिनट ही लगे हैं। अपनी इस उपलब्धि से प्रोत्साहित होकर मेलेनी ने छरहरा दिखने का एक आसान तरीका खोज निकाला है जिसमें अंडरपैंट में बदलाव करके तस्वीरों में छरहरा दिखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेलीमेल के अनुसार, अपने ब्लॉग में मेलेनी ने 'बिफोर' और 'आफ्टर' के टाइटल से अपनी दो तस्वीरें लगाई हैं जिसमें अंडरपैंट में बदलाव करके उन्होंने फिगर में दिखने वाले बदलावों का दावा किया है।weight loss
melvfitness.blogspot.com
मेलेनी ने अपने ब्लॉग में बताया, ''अंडरगार्मेट्स पर ध्यान दें तो 15 मिनट में स्लिम दिखा जा सकता है।'' उन्होंने पहली तस्वीर में ऊपर और नीचे लाल रंग के अंडरगार्मेंट्स पहने हैं और दूसरी तस्वीर में लाल अंडरपैंट की जगह काली अंडरपैंट जिसमें वह पहले से स्लिम नजर आ रही हैं। उनका मानना है कि मैचिंग अंडरपैंट के बजाय काली अंडरपैंट तस्वीर में स्लिमिंग एफेक्ट देता है।


इसी तरह, वह बताती हैं कि तस्वीर को जूम इन करके लेने से उसमें व्यक्ति थोड़ा मोटा दिख सकता है वहीं जूम आउट और फिल्टर के इस्तेमाल से भी तस्वीर में स्लिम दिखा जा सकता है। मेलेनी का मानना है कि ये तरीके अस्थायी तौर पर स्लिम लगने के हो सकते हैं लेकिन अगर कोई वाकई में वजन घटाना चाहता है तो बिना कसरत का कोई विकल्प नहीं है।weight loss
melvfitness.blogspot.com
मेलेनी बताती हैं, ''तस्वीरों में दुबला दिखने से लेकर फोटोशॉप तक, तकनीकी की मदद से आज स्लिम दिखना सिर्फ 15 मिनट का खेल है। ऐसे में मैगजीन के कवर पर छपी मॉडल्स को देखकर निराश होने के बजाय यह समझना चाहिए कि यह वेट लॉस फेक भी हो सकता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed