फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   debenhams restricting airbrush for models shot

तस्वीरों में मॉडल्स के फिगर से नहीं होगी अब छेड़छाड़!

Fri, 14 Jun 2013 01:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 14 Jun 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
debenhams restricting airbrush for models shot

मॉडल्स को छरहरा और अधिक खूबसूरत दिखाने के लिए उनकी फोटो से की जाने वाली छेड़छाड़ हमेशा से फैशन एजेंसियों और ब्रांड्स के लिए विवाद की वजह रही है। अब इस दिशा में ब्रिटिश क्लोदिंग रिटेल ब्रांड डेबेनहम्स ने पहल की है कि वह अपनी मॉडल्स के फोटो पर एयरब्रश से परहेज करेगा।

विज्ञापन


डेबेनहम्स ने फोटो पर एयरब्रश बैन करने की वजह यह बताई है कि इससे उपभोक्ताओं के आत्मविश्वास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, क्योंकि मॉडल्स की फोटो की तरह हर किसी की शारीरिक बनावट होना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


डेबेनहम्स ने माना है कि अब उनकी कंपनी मॉडल्स के फिगर या शरीर पर बड़े बदलाव नहीं करेगी बल्कि त्वचा पर धब्बे या हल्के-फुल्के बदलाव ही करेगी।

गौरतलब है कि फोटोग्राफी तकनीक की सहायता से अब मॉडल्स की तस्वीरों को बेहतर बनाकर पेश करने का चलन आम हो चुका है जिसे लेकर कई बार विज्ञापनों में दिखाई जाने वाली मॉडल्स और ब्रांड की विश्वसनीयता पर कई बार सवाल उठ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के एक सर्वेक्षण में भी एयरब्रशिंग के प्रभावों पर चिंता जताई गई है। इसमें पाया गया कि 12 साल से कम उम्र की प्रतिभागियों में से आधी लड़कियां अपने वजन को लेकर नाखुश हैं और भोजन छोड़ रही हैं ताकि वे एयरब्रश्ड मॉडल्स की तरह दिख सकें।

ये होते हैं बदलाव
एयरब्रशिंग के दौरान मॉडल्स के फोटो में इन इस तरह के बदलाव किए जाते हैं।

- हाथ, पैर और फिगर को पतला दिखाते हैं।
- आंखों की शाइन बढ़ाते हैं।
- त्वचा पर दाग-धब्बे हटाते हैं।
- बालों को और बेहतर दिखाते हैं।models

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed