{"_id":"d79f3768-ab27-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"bridal-jewellery-trend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन का गहना है हजारी","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
दुल्हन का गहना है हजारी
पुनीता त्रिखा, ज्वेलरी डिजाइनर
Updated Mon, 22 Apr 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहने की खरीदारी यूं तो लोग करते ही रहते हैं। पर बात जब शादी की हो, तो इसकी तैयारी भी खास ही होती है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए ज्वेलरी की शॉपिंग करने जा रही हैं, तो ब्राइडल ज्वेलरी ट्रेंड को भी जान लें, ताकि आप अपने लिए ले सकें स्टाइलिश गहने।
विज्ञापन
कुंदन संग क्रिस्टल की खूबसूरती
ब्राइडल ज्वलेरी की डिजाइन भी इस बार बिग ऐंड बोल्ड थीम पर ही आधारित रहेगी। पिछली बार की तरह कुंदन इस बार भी फैशन में है, लेकिन नया टच देने के लिए इस बार कुंदन के साथ क्रिस्टल को भी मैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसमें रंग के भी कई विकल्प हैं यानी आप ड्रेस के हिसाब से कोई भी रंग चुन सकती हैं। अगर आप कुंदन का सस्ता विकल्प ढूंढ़ रही हैं, तो पोल्की और क्रिस्टल जड़ित ज्वेलरी भी अपने लिए ले सकती हैं।
विज्ञापन
सोने और चांदी में ही नहीं, आर्टिफिशियल ज्वेलरी में भी कुंदन और क्रिस्टल जडि़त आकर्षक गहने की कई वैरायटी हैं।
चोकर का क्रेज
दुल्हन के लिए नेकलेस के बजाय चोकर्स लें, क्योंकि यह अभी फैशन में है। गले से चिपके होने के साथ ये आपकी खूबसूरती को निखारते भी हैं। छोटी-छोटी झुनकी और बिग पेंडेंट वाले चोकर्स की डिजाइन में कई रंगों को पिरोया गया है।
अलग-अलग रंग में मिलने वाले चोकर में बीड्स, क्रिस्टल, कुंदन की खूबसूरती भी देखने लायक है। गोल्ड में भी चोकर की कई वैरायटी हैं, जिसमें सेमी-प्रेशियस स्टोन का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए यह आपको सस्ता भी पड़ेगा। अगर आपका लहंगा लाइट वर्क का है, तो रत्नजड़ित लंबे नेकलेस भी आप चोकर्स के साथ पहन सकती हैं।
सिक्के वाले नेकलेस भी आप चोकर के साथ कैरी कर सकती हैं। शादी में अगर आपको भारी बनारसी या कांजीवरम साड़ी पहननी है, तो उसके साथ सिर्फ सोने की ज्वेलरी पहनने के बजाय कुंदन के काम की ज्वेलरी पहनें। यह साड़ी में मौजूद हर रंग के साथ मैच हो जाएगा।
ईयर रिंग्स में झुमके का फैशन
साड़ी या लहंगे के साथ लंबा हैंगिंग ईयररिंग या फिर हैवी झुमकियां एक अलग ही अंदाज को बयां करती हैं। हैंगिंग ईयर रिंग्स, बिग स्टड आपको बोल्ड लुक देते हैं और ये फैशन में भी हैं।
आर्टिफिशियल के अलावा गोल्ड में भी लड़ियों वाली हैंगिंग ईयररिंग्स की कई वैरायटी है। अगर आप डायमंड लेने की सोच रही हैं, तो रोज कट डायमंड, पोल्की, क्रिस्टल और पर्ल ब्लेंड यानी मोती जडि़त सोने की ज्वेलरी आप अपने लिए ले सकती हैं।
पैरों में एंक्लेट
बेशक पायल या पाजेब हमेशा फैशन में रही है, पर अब यह पहले से ज्यादा ट्रेंडी हो चुकी हैं। चांदी से इतर इस बार क्रिस्टल एंक्लेट का फैशन है। जो पारंपरिक पायल से काफी अलग और स्टाइलिश भी है।
इसे आप कभी भी पहन सकती हैं। इसमें भी कई डिजाइन हैं, जैसे सिंगल चेन या लेयरिंग वाले एंक्लेट। इसमें सिंगल चेन वाले एंक्लेट को आप वेस्टर्न कपड़े के साथ्ा भी पहन सकती हैं।
इसी तरह इस बार हथफूल का फैशन है। लेकिन पुराने अंदाज वाले नहीं, बल्कि यह पहले से कहीं ज्यादा ट्रेंडी हैं। एक रिंग के साथ नाखून कवर करते इस हथफुल को आप कभी भी पहन सकती हैं।
फैशन कुछ खास हो
हर साल ज्वेलरी के ट्रेंड में तो बदलाव आता ही रहता है, लेकिन हर बार अपने लिए कुछ नया लें, यह भी संभव नहीं है। इसलिए ऐसी ज्वेलरी खरीदें, जो न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाए, बल्कि आप उसे ज्यादा-से-ज्यादा मौके पर पहन भी सकें। यानी ज्वेलरी की ऐसी डिजाइन चुनें, जो हमेशा फैशन में बनी रहे। ज्वेलरी खरीदते समय अपना बजट भी तय करें। फिर बजट के हिसाब से अपनी ज्वेलरी तय करें।
अगर छोटी-छोटी ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो लोगों को दिखाने के लिए भारी-भरकम सोने या डायमंड के सेट पर खर्च न करें। सोने के लंबे नेकलेस की जगह आप कई लेयर्स वाला मोतियों का नेकलेस भी शादी के लिए ले सकती हैं।
एथनिक स्टाइल की ज्वेलरी आजकल काफी चलन में हैं। अगर सगाई या मेहंदी में हल्की साड़ी या सलवार कमीज पहन रही हैं, तो इसके साथ इस तरह की ज्वेलरी कैरी करें। सलवार सूट के साथ मोतियों की माला का सेट ज्यादा फबेगा या नॉट बांधी हुई लंबी चेन भी ट्राई कर सकती हैं।
नोज पिन वैसे तो आउट ऑफ फैशन है, लेकिन दुल्हन के लिए नथ्ा तो चाहिए ही। अगर नथ लेने की सोच रही हैं, तो क्रिस्टल जडि़त हल्की नथ लें। इसके अलावा अपने कलेक्शन में खूबसूरत पाजेब, ब्रेसलेट या फिर हेयर एक्सेसरीज को भी शामिल कर सकती हैं।
पर्ल यानी मोती भी फैशन में है। चांदी और व्हाइट गोल्ड के साथ पर्ल को बड़े ही करीने से पिरोया गया है। इसमें ब्राइडल सेट के तौर पर पूरा सेट आपको मिल जाएगा।
नथ में दो लाल मोतियों के बीच सफेद मोती या सिर्फ क्रिस्टल बेहद खूबसूरत लगता है और काफी चलन में भी है।
पीकॉक का जादू
इस बार 'एनिमल इंस्पायर्ड ज्वेलरी' तो है ही अब फ्लावरी लुक वाले गहने भी पसंद किए जा रहे हैं। स्नेक बैंगल्स हो या बटरफ्लाई और पीकॉक ईयर रिंग्स और ब्रोचेज। ये ज्वेलरी किसी भी आउटफिट के साथ कर सकते हैं मैच। ये ज्वेलरी कंटेंपरेरी मॉडर्न अपील करती है।
पिकॉक डिजाइन में बैंगल्स, नेकलेस काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें कुछ एक्सपेरीमेंट कर इसे मीनाकारी व कुंदन से सजाया गया है। इंडो-वेस्टर्न ज्वेलरी हो या एथनीक सब में एनीमल्स और ट्राइबल्स का टच दिखेगा। यही नहीं फ्लावरी टच लिए गहने आपको एलिगेंट लुक देंगे।