फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   be fashionable with summer pants

फैशनेबल दिखने के लिए सिर्फ जीन्स क्यों, जब और भी हैं विकल्प

Tue, 19 Mar 2013 05:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 19 Mar 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
be fashionable with summer pants

मौका कुछ भी हो लेकिन बात जब कैजुअल वेयर की आती है तो अक्सर पुरुष अपनी ब्लू जीन्स को किसी भी कैजुअल टीशर्ट के साथ डालकर निकल जाते हैं।

विज्ञापन


लेकिन बात जब भीड़ से अलग दिखने की हो तो जीन्स के अलावा भी ऐसे कई विकल्प हैं जो आपके लुक को और भी स्मार्ट बना सकते हैं और उनमें आप भीड़ से अलग भी दिखेंगे।
विज्ञापन


गर्मियों में पैंट्स के ऐसे कई विकल्प हैं जो मौसम और फैशन, दोनों लिहाज से आपको जरूर भाएंगे।

कार्गो पैंट्स
कार्गो पैंट्स इस सीजन में लौट आए हैं। आपके कैजुअल लुक को और भी स्मार्ट व कूल बनाने के लिए कार्गो पैंट्स परफेक्ट हैं। किसी भी लाइट शेड के कार्गो को आप अपनी टी-शर्ट के साथ ट्राइ करें, यकीनन आप भीड़ से अलग ही लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकल फ्री पैंट्स
आजकल रिंकल फ्री पैंट्स का चलन है। ये दिखने में जितने कूल हैं पहनने में उतने ही आरामदायक, साथ ही प्रेस का झंझट भी नहीं। हाफ स्लीव्स शर्ट और रिंकल फ्री पैंट का कांबिनेशन इस सीजन में आपको बेहद कूल लुक देगा।

प्लेन पैंट्स
फॉर्मल का सबसे क्लासिक ऑप्शन है प्लेन पैंट्स। चाहे मोनोक्रोम हो या फिर प्लेटेड पैंट्स ऑफिस वेयर के लिए इससे बेहतर क्या विकल्प हो सकता है।

कॉडरॉय पैंट्स

लाइट टेक्सचर व शेड में कॉडरॉय पैंट्स को भी आप सेमी फॉर्मल लुक के लिए ट्राइ कर सकते हैं। वहीं ब्लैक शेड का कॉडरॉय पैंट बेहद स्मार्ट फॉर्मल वेयर है। मौके के हिसाब से इन्हें ट्राइ करना न चूकें।

केप्री
वीकेंड पर आउटिंग का प्रोग्राम है तो शॉर्ट और केप्री से अच्छा क्या ऑप्शन हो सकता है। गर्मियों में इससे कूल क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed