फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion tips ›   avoid these dressing mistakes during interview

इंटरव्यू के लिए तैयार होते वक्त न करें ये गलतियां

Tue, 09 Apr 2013 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Apr 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
avoid these dressing mistakes during interview

अंग्रेजी में कहावत है, 'फर्स्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशन' यानी आपके व्यक्तित्व का पहला प्रभाव सामने वाले पर पूरी जिंदगी बना रहता है। ऐसे में आप किसी इंटरव्यू के लिए तैयार होते वक्त कभी नहीं चाहेंगे कि आपकी तैयारी में कहीं कोई कमी रह जाए।

विज्ञापन


इंटरव्यू के लिए तैयार होते वक्त अगर आपके पहनावे में ये चूक हो गईं, तो आपके 'फर्स्ट इम्प्रेशन' का प्रभाव नकारात्मक होने में देर नहीं लगेगी।

गलती नं 1 - पहनावे का प्रोफेशन से क्या लेना।
आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं किसी अधिकारी के पद के लिए और आप कैजुअल टी-शर्ट और फेडेड जीन्स में पहुंच गए। जनाब, जब आप आपके पहनावे से गंभीरता नहीं झलक रही है तो आपके व्यक्तित्व को कौन गंभीरता से लेगा। आप जिस क्षेत्र से जुड़े हैं, उसके अनुरूप पहनावा रखेंगे तो आपकी विश्वसनीयता और पुख्ता हो जाएगी।
विज्ञापन


गलती नं 2 - छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ही नहीं जाता।
इंटरव्यू के दौरान आप जिन लोगों के सामने बैठे हैं वे न सिर्फ आपकी योग्यता को परखते हैं बल्कि आपका व्यक्तित्व भी उनकी कसौटी पर होता है। आप कितने भी ब्रांडेड फॉर्मल कपड़ें पहनें लेकिन वे साफ नहीं हैं या सही तरीके से प्रेस नहीं हैं तो आपकी सारी मेहनत बेकार गई। इसी तरह आपके नाखून साफ हों, मोजे साफ हों, जूतों पर पॉलीश रहे जैसी कई छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आप कतई न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलती नं 3 - अच्छा दिखने के चक्कर में कुछ ज्यादा ही कर गए।
खास दिन पर आप आकर्षक दिखें; इसकी चाहत कई बार आप पर इतनी हावी हो जाती है कि आप भूल ही जाते हैं कि आपकी परीक्षा का का पहला मापदंड आपके लुक्स नहीं बल्कि आपकी योग्यता है।

ऐसे में महिलाएं कई बार बहुत अधिक मेकअप, अधिक ज्वेलरी या भड़कीली पोशाक जैसी गलतियां कर बैठती हैं। इसी तरह पुरुष अक्सर बहुत अधिक परफ्यूम या कुछ अलग हटकर करने की कोशिश में गलतियां कर बैठते हैं। इससे आपके व्यक्तित्व की गंभीरता कम हो जाती हैं। याद रखें आप नौकरी के लिए बिल्कुल फिट दिखने चाहिए न कि किसी फैशन शो का हिस्सा लगें।

गलती नं 4 - अलग दिखने के चक्कर में अलग ही हो गए।

किसी भी कंपनी का अधिकारी जब आपका इंटरव्यू लेता है तो वह यह देखता है कि आप अपने रोल के हिसाब से कितने फिट हैं और आपमें ऐसा क्या है जो आपको दूसरों से थोड़ा अलग करता है। इसका मतलब यह कतई नहीं कि वह आप अपने पहनावे में ढेर सारे प्रयोग करके अलग दिखने की कोशिश करें। आपकी सादगी, सूझबूझ और योग्यता ही आपको दूसरों से अलग करेगी न कि आपका पहनावा।


गलती नं 5- जूतों पर तो ध्यान ही नहीं गया।
इंटरव्यू के लिए तैयार होते वक्त जितनी जरूरी आपकी पोशाक है उतने ही जरूरी आपके जूते भी हैं। फॉर्मल कपड़ों के साथ फॉर्मल जूते ही काफी नहीं। आपने उन्हें पॉलिश किया ही नहीं तो आपकी ड्रेसिंग के नंबर यहीं कट गए। इसी तरह महिलाएं बहुत ऊंची हील पहनने से बचें।

आप जो भी पहनें उसमें आराम महसूस करें, तभी आपके पहनावे से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप सामने वाले पर अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed