{"_id":"29e11feb9f101d343ec150945eb965e3","slug":"anushka-sharma-reveals-style-preference-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसे कपड़ों में ही सहज रहती हैं अनुष्का शर्मा ","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
कुछ ऐसे कपड़ों में ही सहज रहती हैं अनुष्का शर्मा
Updated Sat, 11 Apr 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बताया है कि वह किस तरह के कपड़ों में सहज महसूस करती हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उनका स्टाइल बहुत ही सादा है। उन्हें आरामदायक और आसानी से पहने जा सकने वाले कपड़े पसंद हैं।
अनुष्का ने अपने स्टाइल के बारे में बताया कि मैं अपने स्टाइल को अनौपचारिक व आम कहती हूं। यह आरामदायक है। मेरे लिए कपड़ों का आरामदायक होना और मुझे कंफर्टेबल महसूस कराना बहुत जरूरी है।
अनुष्का को लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने ब्रांड 'कोड' के महिला परिधानों की ब्रांड अंबेसडर बनाया है। अनुष्का को हैंड बैग खरीदने का चस्का है।
विज्ञापन
वह मानती हैं कि स्टाइल व्यक्ति के व्यक्तित्व का एक पहलू है। यह एक तरह की आत्म अभिव्यक्ति है, जो बहुत निजी होती है। यह आपके मूड व आपके व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति होता है।
विज्ञापन