गलत जींस खरीदने से बेहतर है जरूरी बातें जान लेना
- जींस खरीदते वक्त उसके साइज को लेकर सतर्क रहना चाहिए।
- जींस खरीदने से पहले उसके कट और फिट का भी ख्याल रखना होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींस खरीदते वक्त उसके साइज को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आपको हमेशा अपने नार्मल साइज से थोड़ी छोटी जींस ही लेनी चाहिए। इसको चेक करने का बेहतर तरीका ये है कि आप जींस को पहनकर कमर के पास उंगलियों से नाप लें की आपकी कमर और जींस के बीच दो उंगलियो की दूरी है कि नहीं। कसी हुई जींस आगे चलकर थोड़ी ढीली हो जाएगी लेकिन ढीली जींस आपका पूरा लुक खराब कर देगी।
जींस का कलर तय करते वक्त जरुरी है कि आप इस बात का ध्यान रखे की आपको किस लिए खरीदनी है। अगर आप ऑफिस से लेकर दोस्त की पार्टी तक में उसको पहने वाले है तो गहरे रंग की जींस से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। वैसे भी हल्के रंग की जींस थोड़ी सस्ती भी लगती है और उसका ख्याल भी खूब रखना पड़ता है।
जींस की कट और फिट की जानकारी भी जरुरी
जींस खरीदने से पहले उसके कट और फिट का भी ख्याल रखना होता है। वैसे तो सामान्यतः तीन तरह के कट होती हैं। पहला टाइट या स्लिम फिट, स्ट्रेट और तीसरा बूट कट। ये तीन तरह के कट मौजूद हैं। जैसा की नाम से पता है कि ये कमर से लेकर टखनों तक पैरों से चिपकी होती है। वहीं स्ट्रेट घुटनों तक चुस्त और उसके बाद थोड़ी सी ढीली होती है। बूट कट जींस काफी ढीली होती है। तो आप खरीदने से पहले तय कर लें की आपकी क्या पसंद है।
जींस की लम्बाई भी देखना बहुत जरुरी होता है। बहुत ज्यादा लम्बी या बहुत ज्यादा ऊंची जींस से बचे। वैसे इसका निर्धारण तो फैशन के ट्रेंड के हिसाब से भी तय होता है। आप खुद को फैशन में क्या-क्या चल रहा है उन सभी जरुरी जानकारियों से लैस रखें।
एक आखिरी टिप्स ये कि अच्छी जींस हमेशा बड़े ब्रांड में मिलेगी, ये केवल एक मिथ है। कई बार आपको अपने लायक और पसंद की जींस लोकल बाजार में भी सही दाम पर मिल जाएगी तो फिर हिचकिचाएं नहीं और खरीद ले कोई भी जींस।