{"_id":"5bdea511bdec22699072c808","slug":"priyanka-chopra-red-hot-leather-skirt-cost-will-shock-you","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड जाकर प्रियंका का फैशन सेंस हुआ खराब, इस साधारण सी स्कर्ट पर लुटा दिए लाखों रुपये","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
हॉलीवुड जाकर प्रियंका का फैशन सेंस हुआ खराब, इस साधारण सी स्कर्ट पर लुटा दिए लाखों रुपये
Sun, 04 Nov 2018 03:39 PM IST
Trainee Trainee
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके अलावा वह इन दिनों अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी काफी खबरों में हैं। दरअसल हॉलीवुड जाने के बाद उनके ड्रेसिंग सेंस में काफी बदलाव आया है, जो उनके कुछ फैंस को बहुत पसंद आ रहा है, वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो उनसे निराश हैं।
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : instagram
हाल ही में प्रियंका गेरू रंग के स्वैटर के साथ लाल लैदर स्कर्ट में स्पॉट हुईं, जिसमें वह क्लासी नजर आ रही थीं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने लाल रंग के ही बूट्स कैरी किए थे। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप और साथ में हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra
- फोटो : instagram
बात करें प्रियंका की इस स्कर्ट के दाम की तो आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी यह स्कर्ट 1,27,509 रुपये की है। उनकी यह स्कर्ट label LOROD ब्रांड की है। आपको बता दें, इससे पहले प्रियंका का ब्राइडल शॉवर लुक भी काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने गोद भराई की रस्म के दौरान 4,39,583 रुपए का गाउन पहना था। इसके अलावा उन्होंने 53,160 रुपए के सैंडल और 73 हजार का क्लच कैरी किया था। इस पार्टी में उन्होंने 10 करोड़ रुपए की Tiffany & Co की डायमंड ज्वैलरी पहनी थी।
priyanka chopra
- फोटो : twitter
कुछ दिन पहले प्रियंका अपने एक लुक के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं। दरअसल, प्रियंका ने ब्लैक कलर ओवरसाइज जैकेट वियर किया था, जो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसके बाद लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो उनकी जैकेट की तुलना कूड़ेदान के काले बैग से कर दी थी।