{"_id":"58c90c944f1c1b741132b6ee","slug":"pooja-hegde-photo-shoot-for-maxim-magazine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा हेगड़े ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
पूजा हेगड़े ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 15 Mar 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने 'Maxim' मैग्जीन के मार्च एडिशन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया है। वह इसके कवर पेज पर नजर आएंगी। इस फोटो में पूजा ने सफेद रंग की हॉट ड्रेस पहनी हुई है। उनकी ये ड्रेस आगे से खुली है जिसमें वह बेहद सेक्सी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
आंखों पर स्मोकी मेकअप, वेवी बाल और गुलाबी होंठ पूजा के लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। ज्वैलरी की बात करें तो पूजा ने नेकपीस के साथ बहुत ही खूबसूरत डायमंड के इयररिंग्स पहने हुए हैं।
विज्ञापन
पूजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2010 में सेकेंड रनर-अप रह चुकी हैं। बॉलीवुड में पूजा ने फिल्म 'मोहनजोदड़ों' से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई लेकिन पूजा की इस फिल्म के लिए काफी तारीफ की गई।
विज्ञापन
इस कवर पेज को मैगजीन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'हमारी मैग्जीन की मार्च कवर गर्ल से मिलिए, हम कभी भी आपके इंतजार के व्यर्थ नहीं जाने देते, अधिक के लिए हम से जुड़े रहें।'
पूजा हेगड़े जल्द ही तेल्गु फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ हीरो अल्लू अर्जुन स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja) on