फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion street ›   make party wear graceful with net lace dresses

पार्टी वीयर को ग्रेसफुल बनाए नेट लेस ड्रेसेज

Thu, 30 Aug 2012 03:49 PM IST
नताशा सेहगल
नताशा सेहगल Updated Thu, 30 Aug 2012 03:49 PM IST
विज्ञापन
make party wear graceful with net lace dresses

किसी खास शाम को जब भी पार्टी वीयर कपड़ों की बात आती है तो मेरी पहली पसंद नेट है। और अगर किसी पार्टी में जाना है तो नेट की बनीं फुल लेंथ ड्रेसेज का आज भी कोई सानी नहीं। वैसे तो नेट पर हमेशा ही तरह-तरह के रंगों और पैटर्न के साथ प्रयोग होते रहते हैं लेकिन आजकल नेट का चलन इतना अधिक हो चुका है कि ये गहरे शेड्स से लगाए पिंक और कोरल रंगों में भी काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन


नेट के साथ रेशम या नेटलेस का कांबिनेशन भी बहुत क्लासी लुक देता है। आप चाहें तो इन्हें नेट के भीतर लेयर के रूप में पहनें या फिर नेट के ऊपर ट्राई करें। कुछ ड्रेसेज के साथ नेट लेस को स्टिच कर सकते हैं जबकि कुछ के साथ अलग-अलग पीस में लेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लुक को और अधिक फेमिनिन बनाने के लिए नेट लेस अच्छा ऑपशन हो सकता है।

विज्ञापन


नेट लेस ड्रेसेज क सिNatasha Sehgal Blog 1ल्क या सैटन के साथ कांबिनेशन मेरे हिसाब से जितना पार्टी गाउन पर फबता है, उतना ही स्टाइलिश इसका प्रयोग शॉर्ट ड्रेसेज पर भी लगता है। और अगर आपके पास एक अच्छा फिगर है तो शॉर्ट ड्रेसेज में फिट लेस ड्रेस आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राउंड हिप्स के लिए हल्के ए-लाइनट कट वाली नेट लेस स्कर्ट या गाउन अच्छा विकल्प हो सकता है। पतली और छोटे कद की महिलाओं पर फुल लेस ड्रेस परफेक्ट लगती है।




'अगर खूबसूरती के साथ कलात्मक प्रयोग हों, तो पोशाक फेमिनिन और क्लासी फील देगी ही।' इसी फैशन मंत्रा को अपने कलेक्शन्स में उकेरने वाली फैशन डिजाइनर नताशा सेहगल अपनी ब्रांड 'नैट नॉन' के जरिए ब्रिटेन, अमेरिका व भारत के फैशन मार्केट में अपनी जगह बना चुकी हैं। दिल्ली के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन से शिक्षा प्राप्त करने के बाद नताशा ने न्यूयॉर्क के द पारसन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से पढ़ाई की और 'डीकेएनवाई', 'ऐना सुई' और 'डियान वॉन फर्स्टेनबर्ग' जैसी ब्रांड के साथ जुड़ीं। यूएसए फैशन शो, न्यूयॉर्क में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना लेबल 'नैट नॉन' लांच किया। 

natnons@gmail.com

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed