{"_id":"58f4a8fe4f1c1b1b7447155c","slug":"kareena-kapoor-the-first-indian-actress-to-feature-on-uk-based-magazine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लंदन की इस मैग्जीन के कवर पेज पर दिखेगा करीना का जादू, करवाया रॉयल फोटोशूट","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
लंदन की इस मैग्जीन के कवर पेज पर दिखेगा करीना का जादू, करवाया रॉयल फोटोशूट
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
Updated Mon, 17 Apr 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही यूके बेस्ड एक मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आएंगी। करीना भारत की पहली ऐसी हीरोइन होंगी जिनकी तस्वीर इस ब्राइडल मैग्जीन में नजर आएगी।
विज्ञापन
मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये फोटोशूट एक लग्जरी यॉट पर किया गया जिसके लिए करीना ने पांच बार कपड़े बदले। इस फोटोशूट की थीम रॉयल वेडिंग एंड द रीगल ब्राइड रखी गई। यहां करीना ने पाकिस्तानी डिजाइनर फराज मनन के डिजाइन किए कपड़ पहने थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अनुष्का पहन चुकी हैं ऐसे कपड़े, खूब उड़ा मजाक
विज्ञापन
इससे पहले करीना के दुबई जाने पर कहा जा रहा था कि वे अपने एक डिजाइनर दोस्त के कूटुर शो में गई हैं लेकिन सूत्रों से पता चला कि वे फराज मनन के ही स्टोर लॉन्च मौके पर पहुंची थीं। फराज ने बताया, 'हालांकि करीना ने यहां रैंप वॉक नहीं की लेकिन उन्होंने मेरे डिजाइन किए हुए कपड़ों में पहुंचकर मुझे सपोर्ट किया।' पिछले साल जनवरी में करीना ने फराज के लिए फोटोशूट करवाया था।
पिछले दिनों लंदन में थी करीना
करीना कपूर खान
करीना हाल ही में लंदन गई थीं जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो अपने पति सैफ अली खान से मिलने पहुंचीं। सैफ वहां पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेफ' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना था कि करीना अपनी अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के सिलसिले में लंदन पहुंचीं थी।