{"_id":"6facdaa6-f291-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"how-to-dress-in-monsoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉनसून में कैसी हो ड्रेसिंग","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
मॉनसून में कैसी हो ड्रेसिंग
नताशा सेहगल
Updated Thu, 30 Aug 2012 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉनसून की पोशाकें एलिगेंट स्टाइल्स से भरपूर होती हैं इसलिए आपके वार्डरोब में इनका कलेक्शन बहुत जरूरी है। चाहे कोई पार्टी हो, फॉर्मल इवेंट हो या फिर कोई कैजुअल ड्रेसिंग, मॉनसून ड्रेस हर जगह फिट हो जाती है। इस समय विभिन्न प्रकार की मॉनसून ड्रेसेज मार्केट में उपलब्ध हैं और अलग-अलग फैशन, स्टाइल, साइज, रंग और फ्रैब्रिक में इनके ढेरों विकल्प हैं।
विज्ञापन
कई बार ऐसी किसी पोशाक को किसी खास अवसर पर पहनने की ख्वाहिश रखते हैं और कभी-कभी तो आप किसी एक ड्रेस को कई मौकों पर पहनने से भी नहीं कतराते। लेकिन इन मॉनसून ड्रेसेज के चयन में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप उस पोशाक का चयन करें जो आपके फिगर के हिसाब से बिल्कुल फिट हो।
विज्ञापन
अगर आप भारतीय पोशाकों की शौकीन महिलाओं को मॉनसून में सलवार-कुर्ते को अब तो 'न' कर ही देनी चाहिए। अब इनकी जगह आप स्मार्ट लेगिंग्स और ट्यूनिक्स का चयन करें। दुपट्टे को स्कार्फ से रीप्लेस करें। सूट अगर आपकी पहली पसंद हैं तो आप पटियाला या खुली सलवार की जगह चूड़ीदार सलवार पहने तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
कैजुअल वीयर की बात करें तो मेरे हिसाब से मॉनसून की सबसे स्मार्ट ड्रेसिंग है अच्छी फिट वाली टी-शर्ट के साथ स्पोर्टी चिक शॉर्ट्स। कोशिश करें कि मॉनसून में आप डेनिम, मोटे कॉटन और कॉर्ड जैसे फैब्रिक की जगह शिफॉन या हल्के फैब्रिक वाली पोशाकें पहनें जो आसानी से सूख जाएं।
वहीं पार्टी के दौरान, आप लाइक्रा चिक शर्ट और पैंट चुन सकती हैं। यहां तक कि लाइक्रा के बिजनेस सूट धोने में भी आसान हैं। मेरी सलाह है कि मॉनसून में लेयर्ड ड्रेसिंग से बचें। अगर आप साड़ी पहनती हैं तो इन दिनों आप रेयोन और सिल्क टेक्सचर पहनें न कि शिफॉन या क्रेप क्योंकि भींगने के बाद शिफॉन या क्रेप को कैरी करना ज्यादा मुश्किल होता है।
'अगर खूबसूरती के साथ कलात्मक प्रयोग हों, तो पोशाक फेमिनिन और क्लासी फील देगी ही।' इसी फैशन मंत्रा को अपने कलेक्शन्स में उकेरने वाली फैशन डिजाइनर नताशा सेहगल अपनी ब्रांड 'नैट नॉन' के जरिए ब्रिटेन, अमेरिका व भारत के फैशन मार्केट में अपनी जगह बना चुकी हैं। दिल्ली के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन से शिक्षा प्राप्त करने के बाद नताशा ने न्यूयॉर्क के द पारसन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से पढ़ाई की और 'डीकेएनवाई', 'ऐना सुई' और 'डियान वॉन फर्स्टेनबर्ग' जैसी ब्रांड के साथ जुड़ीं। यूएसए फैशन शो, न्यूयॉर्क में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना लेबल 'नैट नॉन' लांच किया।
natnons@gmail.com