मॉनसून वेडिंग की हो जाए तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉनसून वेडिंग सोचकर ही मूड अपनेआप रोमांटिक हो जाता है और अपने जीवनसाथी के हाथों में हाथ डालने वाली बात सोचते ही सुकून मिलने लगता है। लेकिन मॉनसून में शादी के समय अगर कोई डर बहुत ज्यादा सताता है तो वह है भींगने का। बारिश की बूंदों का मजा तब बिल्कुल नहीं भाता जब ये बूंदें हमारी ड्रेस, गहने और मेकअप, सबकुछ खराब कर देती हैं। बारिश का यह रूप म सिर्फ दूल्हा और दुल्हन को ही सताता है बल्कि पार्टी में मौजूद हर शख्स इस समय अपनी अपनी ड्रेसिंग को लेकर परेशान ही रहता है।
ऐसे में अगर आपको भी ऐसी ही कोई बात परेशान कर रही है तो मेरे अनुभव आपके बहुत काम आएंगे। मेरा मानना है कि मॉनसून की शादी में सही पोशाक का चयन और उसे सही तरीके से पहनना सबसे जरूरी बात है। फ्लेयर्स, टाइट फिटिंग और फिगर से कसे हुए लहंगे-चोली मॉनसून की शादियों में सबसे लोकप्रिय ब्राइडल पोशाक है। इसमें कुछ नया प्रयोग करना हो तो इन्हें ए-लाइन कट, मरमेड कट (फ्लेयर्स के साथ) और स्ट्रेट कट जैसे लुक भी दे सकते हैं। मेरी सलाह है कि इनमें बहुत अधिल सिल्क और ब्रोकेड के कपड़ों से आप बचें और जॉर्जेट, हल्का सिल्क, नेट जैसे फैब्रिक चुनें, जो जल्दी सूख जाते हैं।
मॉनसून की ब्राइडल ड्रेस में लाइनिंग का खयाल रखना भी बहुत जरूरी है, ठंडी हवाओं में लाइनिंग से गर्माहट तो मिलेगी ही, साथ ही जॉर्जेट और नेट पर यह पोशाक खिलेगी भी ज्यादा। रंगों का चयन करते वक्त आप गाढ़े रंगों को ही चुनें तो बेहतर होगा क्योंकि ये जल्दी गंदे नहीं दिखते। इस सीजन में ब्राइट नीला, हरा और गुलाबी जैसे शेड्स चलन में हैं। औप उसपर सितारे, बीड, कुंदन के काम के साथ रेशम, जरी या जरदोजी की कढ़ाई करवा सकती हैं। अगर मॉनसून में शादी के दौरान थोड़ी सी ससावधानी बरती जाए तो शादी का मजा दोगुना हो जाता है।
'अगर खूबसूरती के साथ कलात्मक प्रयोग हों, तो पोशाक फेमिनिन और क्लासी फील देगी ही।' इसी फैशन मंत्रा को अपने कलेक्शन्स में उकेरने वाली फैशन डिजाइनर नताशा सेहगल अपनी ब्रांड 'नैट नॉन' के जरिए ब्रिटेन, अमेरिका व भारत के फैशन मार्केट में अपनी जगह बना चुकी हैं। दिल्ली के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन से शिक्षा प्राप्त करने के बाद नताशा ने न्यूयॉर्क के द पारसन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से पढ़ाई की और 'डीकेएनवाई', 'ऐना सुई' और 'डियान वॉन फर्स्टेनबर्ग' जैसी ब्रांड के साथ जुड़ीं। यूएसए फैशन शो, न्यूयॉर्क में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना लेबल 'नैट नॉन' लांच किया।
natnons@gmail.com