दीपिका पादुकोण ने फिल्मफेयर मैग्जीन के फरवरी अंक के लिए काफी बोल्ड और सेक्सी फोटोशूट कराया है। इसमें उनका कातिलाना अंदाज आपके दिल की धड़कनें बढ़ा सकता है।
इस फोटोशूट में आपको उनके 2 अलग अलग अंदाज देखने को मिलेंगे। उनका एक अंदाज काफी कैजुअल है जिसमें उन्होंने खूबसूरत टॉप और लोअर पहन रखा है। हालांकि उनका दूसरा अंदाज काफी सेक्सी है। जिसमें उन्होंने इनरवियर के साथ जैकेट पहन रखा है।
ये तो मानना पड़ेगा कि अगर कोई साधारण लुक में भी सेक्सी दिख सकता है तो वो केवल और केवल दीपिका पादुकोण ही हैं।
इन तस्वीरों को दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इससे पहले भी फिल्मफेयर मैग्जीन के कवर पर दीपिका का दिलकश अंदाज दिख चुका है।
आपको बता दें अभी हाल ही में दीपिका की हॉलीवुड फिल्म XXX: Return Of The Xander रिलीज हो चुकी है और फिलहाल वो संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं।