फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion street ›   dabur amla miss north india princess contest auditions and full details

डाबर आंवला 'मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस' कॉन्टेस्ट का आखिरी दौर, चंडीगढ़ में होगा पहला ऑडिशन

Fri, 09 Feb 2018 04:17 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
dabur amla miss north india princess contest auditions and full details

उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट डाबर आंवला 'मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस' (पॉवरड बाय हौंडा टू व्हीलर्स व कैच साल्ट्स एंड स्पाइसेज) की खोज जोर शोर के साथ अपने चरम पर पहुंच चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी इस कॉन्टेस्ट को लेकर युवतियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि कॉलेज एक्टिविटी के समापन के बाद डाबर आंवला 'मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस' के कुल तीन प्रीलिम होंगे जिनके द्वारा प्रथम चरण के प्रतियोगियों का चुनाव किया जायेगा। इसके तहत पहला प्रीलिम 10 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर 10-डी स्थित डी.ए.वी. कॉलेज (मेन ऑडिटोरियम) में दोपहर 12 बजे से होने जा रहा है। इसे जज करने के लिए प्रतियोगिता की चीफ मेंटर और ग्रूमिंग एक्सपर्ट अवलीन खोखर, प्रसिद्ध शिक्षाविद सुमिता दास और ब्यूटी एक्सपर्ट पैमी कौल उपस्थित होंगी।
विज्ञापन


इसके बाद लखनऊ प्रीलिम के लिए वहां के होटल सेवी ग्रांड में 15 फरवरी 2018 को ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली प्रीलिम का ऑडिशन 17 फरवरी 2018 को आयोजित होगा। इसका वेन्यू फिलहाल तय नहीं हो पाया है लेकिन जल्द ही इस बारे में सूचना जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न चरणों के ऑडिशन के बाद चुनी हुई प्रतिभागियों को ग्रूमिंग सेशन के जरिए ग्रूम किया जाएगा जहां उन्हें मॉडलिंग जगत, स्टेज अपीयरेंस, रैंप वॉक, मेकअप आदि के बारे में विस्तार से जानकारी व ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा लखनऊ में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए भी तैयार किया जाएगा। 'मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस' के ग्रैंड फिनाले में ढेरों आकर्षक इनामों के साथ-साथ विजेता को प्रख्यात फिल्म अकादमी से एक्टिंग सीखने का मौका भी मिलेगा।

आपको बता दें कि अमरउजाला ने ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया में रुचि रखने वाली कॉलेज और यूनिवर्सिटी की छात्राओं का यह मंच उपलब्ध कराया है ताकि वह नेशनल और इंटरनेशनल मंच पर पहुंचकर एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकें और अपने सपनों को पूरा कर सकें।

डाबर आंवला 'मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस' के पॉवरड बाय पार्टनर हैं हौंडा टू व्हीलर्स व कैच साल्ट्स एंड स्पाइसेज, ड्रिवेन बाय पार्टनर हैं डैत्सन और ऑनलाइन पार्टनर हैं अमरउजाला डॉट कॉम। अधिक जानकारी के लिए 9988977544 या www.missnorthindia.co.in  पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed