बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस
मल्लिका शेरावत की अदाओं और फैशन का हर कोई दीवाना है। हाल ही में 70वें
कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों के साथ मल्लिका शेरावत ने भी कांस के
रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे। जिसके बाद एक बार फिर मल्लिका ने अपनी कुछ और फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
मल्लिका यहां अपनी एक फ्रेंच फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं थी। इस मौके पर उन्होंने लेबनानी फैशन डिजाइनर जार्ज हाबिका का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना हुआ है।
इस डीप नेक मल्टी कलर गाउन में मल्लिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने एक हाथ में घड़ी और कानों में डायमंड ईयररिंग्स पहने हुए हैं।
मल्लिका ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा की वो अपने फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देती है।
इससे पहले मल्लिका कांस में सफेद रंग का गाउन में भी नजर आ चुकी है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मल्लिका ने इसमें जॉर्ज हाबिका का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था।