{"_id":"5b4486514f1c1b77468b5b0f","slug":"aryan-khan-and-amitabh-bachchan-grandson-agstya-nanda-spotted-wearing-same-sneakers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के बेटे और बिग बी के नाती का स्टाइल है एक जैसा, सबूत हैं ये तस्वीरें","category":{"title":"Fashion street","title_hn":"फैशन स्ट्रीट","slug":"fashion-street"}}
शाहरुख के बेटे और बिग बी के नाती का स्टाइल है एक जैसा, सबूत हैं ये तस्वीरें
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan
- फोटो : Twitter/Gauri Khan
स्टाइल और स्वैग के मामले में आर्यन खान पापा शाहरुख खान से दो कदम आगे हैं। इस बात का प्रमाण उन्होंने हाल ही अनंत अंबानी की सगाई की पार्टी में दे दिया। बार्सिलोना ट्रिप के दौरान आर्यन की एक फोटो सामने आई थी जिसमें वह छोटे भाई अबराम और पापा शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे थे। उस फोटो में उनके जूतों ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। तीनों ने एक ही तरह की स्नीकर्स पहन रखी थी। आर्यन ने जहां लाल रंग के जूते पहने, वहीं अबराम नीले और शाहरुख काले रंग की स्नीकर्स में दिखे।
विज्ञापन
रूस की ट्रिप पर क्यों गए हैं अमिताभ?
अब अमिताभ बच्चन ने भी एक फोटो शेयर की है। रूस ट्रिप की इस फोटो में उनके नाति अगसत्य भी इसी तरह के जूतों में नजर आ रहे हैं। सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि आर्यन और अगसत्य के जूतों को रंग भी एक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने ही कंपनी ने तीन रंग में जूते लॉन्च किए हैं
बता दें कि ये स्नीकर्स मशहूर कंपनी Balenciaga के हैं। पिछले महीने ही कंपनी ने लाल, काले और नीले रंग में जूते मार्केट में उतारे हैं। इनकी कीमत कम से कम 750 अमेरिकी डॉलर यानि 51 हजार रुपये है। इन्हें ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।