फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Fashion street ›   aishwarya to media, lipstick color was not my decision

ऐश्वर्या ने दिया बोल्ड कमेंट, कहा ये मेरा फैसला नहीं था

Sat, 21 May 2016 09:23 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 21 May 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
aishwarya to media, lipstick color was not my decision
- फोटो : gettyimages
कान फिल्म फेस्टिवल में अपने 'पर्पल लिपस्टिक लुक' को ऐश्वर्या राय बच्चन उम्दा मानती हैं और कहती हैं कि मैंने उस लुक को एन्जॉय किया। ऐश्वर्या राय के इस लुक की बहुत चर्चा हुई और सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने उनके इस कदम को बहादुर बताया तो वहीं कई लोगों ने उनके फैशन सेंस की आलोचना भी की। अपनी फिल्म 'सरबजीत' के प्रमोशन में व्यस्त ऐश्वर्या ने बीबीसी से इन प्रतिक्रियाओं के जवाब में कहा, "मैं जिस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हूं उसी ने मेरे ड्रेस से लेकर मेकअप तक, सब तय किया। वो मेरा फैसला नहीं था।"
विज्ञापन


पाकिस्तान में कैद रहे भारतीय नागरिक सरबजीत के जीवन पर आधारित फिल्म 'सरबजीत' में ऐश्वर्या उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही हैं। रियल लाइफ कैरेक्टर को निभाने के अपने फैसले के बारे में ऐश्वर्या कहती हैं, ''अपने करियर में, मैं दूसरी बार रियल लाइफ कैरेक्टर निभा रही हूं।'' इसको निभाने की वजह बताते हुए कहती हैं कि सरबजीत की बहन दलबीर कौर एक सशक्त महिला हैं, ऐसे में जब उमंग कुमार ने मुझे इसे निभाने का प्रस्ताव दिया, तो बिना देरी किए मैंने हामी भर दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऐश्वर्या ने इससे पहले, जग मुंद्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रोवोक्ड' में रियल लाइफ कैरेक्टर निभाया था। 42 साल की अभिनेत्री ने अपने 19 साल के करियर में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में की हैं और इस दौरान उनके जीवन के कई अहम पड़ाव भी आए। मसलन उन्होंने शादी की और एक बच्ची की मां भी बनीं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कमबैक करने के लिए कुछ खास योजना बनाई थी? ऐश कहती हैं, "ये कई बार लोग पूछते हैं। मैंने कभी कोई योजना नहीं बनाई। अब 'जज्बा' यदि मेरे मां बनने से पहले ऑफर की गई होती, तो मैं तब भी वह फिल्म करती।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहती हैं कि 'देवदास' के बाद 'चोखेरबाली', शादी के बाद 'सरकार राज' और अब 'जज्बा' को मेरी कमबैक फिल्म बताया जा रहा है। हालांकि, संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी 'जज्बा' को वो अपने करियर की खास फिल्म मानती हैं। इस फिल्म में उनके सह कलाकार शबाना आजमी और इरफान खान के साथ काम करने के अनुभव को बेहतरीन बताती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed