कोरोना के बढ़ने असर के बावजूद मुंबई में सितारों की आउटिंग नजर आ रही है। मुंबई एयरपोर्ट पर एक के बाद एक कई सितारे नजर आएं। जिनके लुक ने एयरपोर्ट के रनवे को फैशन का रनवे बना दिया। इन सितारों की लिस्ट में बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली से लेकर जान्हवी कपूर तक शामिल हैं। आगे की स्लाइड में देखिए इनके स्टाइलिश लुक।
2 of 5
निक्की तंबोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस 14 से मशहूर हुईं निक्की तंबोली कोरोना वायरस के निगेटिव आने के बाद पहली बार आउटिंग के लिए निकलीं। इस दौरान उनका लुक हमेशा की तरह हॉट ही था। पर्पल कलर के जॉगर्स को-आर्ड सेट में वो रेडी थीं। लेकिन उनके जॉगर्स पैंट की साइट कटिंग जहां उनके टोंड लेग्स को फ्लांट कर रही थी। वहीं दूसरी तरफ ग्लैमर का तड़का लगाते भी दिखी। जिसे देख फैंस काफी खुश हैं।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं दूसरी तरफ जान्हवी कपूर का लुक भी काफी स्टाइलिश था। एयरपोर्ट लुक के लिए जान्हवी ने ग्लैमरस आउटफिट के साथ कंफर्ट का भी ध्यान रखा था। ब्लैक कलर के जंपसूट जिसकी डीप नेकलाइन गॉर्जियस थी। जान्हवी ने इस आउटफिट के साथ काले रंग का श्रग ऐड किया था। जो उनके कंफर्ट लेवल को बढ़ा रहा था। वहीं खुले बाल और क्यूट सी स्माइल में जान्हवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
सितारों की इस लिस्ट में रणवीर सिंह भी शामिल हैं। जो एयरपोर्ट पर अपने खास अंदाज में ही नजर आए। ऑल ब्लैक लुक को फॉलो करते हुए रणवीर ने फ्लोरल प्रिंट की ब्लैक हाफ स्लीव शर्ट पहन रखी थी। वहीं इसके साथ वो मैचिंग की पैंट पहने नजर आए। जिसमे उनका लुक एयरपोर्ट के लिए बिल्कुल रेडी था।
बिग बॉस फेम निक्की तंबोली की जबरदस्त स्टाइलिश अपीयरेंस के बाद अली गोनी और जैस्मीन भसीन भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुएं। जहां जैस्मीन नीले रंग के पैंट और ब्लेजर के साथ सफेद क्रॉप टॉप पहने दिखीं।