फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   remove feet tanning with easy pedicure in hindi

पैरों से टैनिंग मिटाने के लिए करें ये आसान पेडिक्योर

Mon, 05 Jul 2021 08:31 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 05 Jul 2021 08:31 AM IST
सार

पैरों में टैनिंग होने पर वो अचानक ही नजर आने लगती है इसलिए बहुत जरूरी है कि समय- समय पर अपने पैरों का ख्याल रखा जाए। पैरों को साफ करके यदि आप घर पह ही इनका पेडिक्योर कर लेंगे तो इस समस्या से जल्द ही आपको राहत मिल सकेगी। 

विज्ञापन
remove feet tanning with easy pedicure in hindi
feet - फोटो : pixa

विस्तार

धूप-छांव के मौसम में अक्सर जब हम चप्पल पहनकर बाहर निकल जाते हैं तो पैरों पर टैनिंग हो जाती है। खुले वाला हिस्सा काला हो जाता है, वहीं ढंका हुआ हिस्सा गोरा रहता है। ऐसे में टैनिंग वाले हिस्से पर अचानक ही ध्यान जाता है। इसे ठीक करना इतना मुश्किल नहीं है। कुछ सामान्य उपायों से ही समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किस तरह से पैरों की टैनिंग मिटाते हैं। 

विज्ञापन

स्टेप एक

पेडीक्योर का पहला स्टेप यह है कि आप अपने नाखूनों को अच्छे से ट्रिम कर लें। उनपर यदि कोई नेलपैंट है तो उसे निकाल लें। नाखूनों को एकदम मुलायम और साफ कर लें। 

विज्ञापन

स्टेप दो

पानी लें, उसमें गुलाब की पंखुड़ियां, नींबू और माइल्ड शैंपू डालें। अब इस पानी में कुछ देर के लिए पांव डालकर आराम से बैठ जाएं। लगभग 10-15 मिनट पैरों को पानी के टब में रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेप तीन

एक कटोरा लें। उसमें थोड़ा नारियल का तेल, 2 चम्मच चीनी, लेमन एसेंशियल ऑयल- 9 से 10 बूंद। अब इन चीजों को मिलाकर सर्कुलर मोशन में अपने पैरों में लगाएं। 

स्टेप चार

अब शहद, हल्दी और कॉर्न फ्लोर को मिला लें। दोनों पैर पर इस फुट पैक को अगले 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। पैरों की रंगत खुद से बदल जाएगी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed