फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   moong dal face pack for fair complexion in hindi

चेहरे की रंगत सुधारने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Fri, 16 Jul 2021 09:20 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 16 Jul 2021 09:20 AM IST
सार

मूंग की दाल चेहरे की त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका फेस पैक तैयार करके आराम से उपयोग कर सकते हैं। सप्ताह में दो- तीन बार इसका उपयोग करने से चेहरे की रंगत एकदम साफ हो जाती है। 

विज्ञापन
moong dal face pack for fair complexion in hindi
moong dal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई बार धूप और धूल में अधिक घूमने से चेहरे की रंगत बिगड़ने लगती है। ऐसे में चेहरे की त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है नहीं तो यह दिन-ब-दिन और भी खराब हो जाती है। मूंग की दाल का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे की त्वचा की खोई रंगत पा सकते हैं। साथ ही आप अपने चेहरे को फिर से दमकता और चमकता हुआ बना सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से मूंगदाल के फेस पैक तैयार किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

सामग्री-

मूंग की दाल और दूध

विधि-

मूंग की दाल को रातभर दूध में भिगोकर रख दें और सुबह इसका दरदरा पेस्ट पीस लें और इसे चेहरे पर लगाएं। इस पैक को लगाकर आधे घंटे के लिए रहने दें। जब यह सूख जाए तो इसे धो लें और सूखे कपड़े से इसे साफ कर लें। 

विज्ञापन

सामग्री-

मूंगदाल, बादाम का तेल और शहद

विधि-

थोड़ी मूंगदाल रात में पानी में भिगोकर रख दें। कुछ दिनों बाद पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में शहद और बादाम का तेल मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए रहने दें और जब ये सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को सप्ताह में दो बार चेहरे पर जरूर लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed