फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies for marks on face in hindi

बेदाग त्वचा पाने के लिए आजमाएं ये आसान उपाय, चेहरा हो जाएगा साफ

Fri, 02 Jul 2021 11:40 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 02 Jul 2021 11:40 AM IST
सार

पपीता चेहरे की त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। दाग-धब्बों की समस्या में तो  यह बहुत लाभकारी साबित हो सकता है इसलिए पपीते के आइसक्यूब चेहरे पर जरूर लगाएं। जल्द ही अंतर दिखाई देना लगेगा। 

विज्ञापन
home remedies for marks on face in hindi
पपीता - फोटो : Social Media

विस्तार

 चेहरे पर यदि दाग-धब्बे हो जाते हैं तो वह लंबे समय तक ऐसे ही बने रहते हैं जिस वजह से लड़कियां अक्सर परेशान होती रहती हैं लेकिन यदि आप इन दाग-धब्बों पर कुछ आसान घरेलू उपाय आजमाने लग जाएं और अपनी त्वचा का ख्याल रखें। दाग-धब्बे मिटाने में पपीता आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। पपीता के आइस क्यूब चेहरे पर लगाने से आपका चेहरा एकदम साफ हो जाएगा। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका। 

विज्ञापन

 सामग्री-

पपीते का गुदा- 1 चम्मच

गुलाबजल- 3 चम्मच

विटामिन ई- 1 कैप्सूल

विधि-

सबसे पहले पका हुआ पपीता लें। अब उसका गुदा निकालकर अच्छे से मिक्सर में पीस लें। अब इस पेस्ट में गुलाबजल और विटामिन ई डाल लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करके ट्रे में डाल दें। इन आइस ट्रे को फ्रीज में रखकर जमा दें और जब आइस क्यूब जम जाएं तो उन्हें चेहरे पर लगाएं। 

विज्ञापन

ऐसे करें इस्तेमाल-

रात में सोने से पहले सबसे पहले चेहरे पर गुलाबजल लगाएं। अब पपीते के आइस क्यूब से चेहरे की मसाज करें। यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो उसे किसी कपड़े में बांधकर चेहरे पर लगाएं। आइस क्यूब से चेहरे पर अच्छे से मसाज करने के बाद चेहरे को सामान्य तापमान वाले पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को आप नियमित रूप से आजमाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed