फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies for dry and cracked hands in hindi

बर्तन धोने से फट रहे हैं हाथ तो करें ये घरेलू उपाय

Thu, 01 Jul 2021 08:35 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 01 Jul 2021 08:35 AM IST
सार

हाथों की त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यदि आप रोजमर्रा के काम करते हैं तो समय के साथ यह दिन-ब-दिन खुरदुरी होती जाती है। घर पर कुछ सामान्य उपायों से ही आप अपने हाथों को मुलायम रख सकते हैं। 

विज्ञापन
home remedies for dry and cracked hands in hindi
खुरदुरे हाथ - फोटो : Social Media

विस्तार

महिलाएं घर में बर्तन रोज साफ करती हैं, ऐसे में उनके हाथ खुरदुरे होने लगते हैं। इसके पीछे कारण है कि हाथों से नमी दूर हो जाती है। हाथों में यदि नमी बनी हुई रहेगी तो हाथ फटेंगे ही नहीं। बर्तन मांजने के डिटर्जेन्ट की गुणवत्ता से कई बार हाथ खराब हो जाते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि हाथों का विशेष ध्यान रखा जाए इसके लिए आपको ज्यादा कुछ मशक्कत भी नहीं करना होगी। आइए जानते हैं कि हाथों को स्वस्थ रखने के लिए कौनसे तरीके आजमाने चाहिए। 

विज्ञापन

जैतून का तेल
बर्तन धोने से यदि आपके हाथों की पूरी चमड़ी निकल रही है और खुरदुरे लगते हैं तो आप सोते वक्त जैतून के तेल से रोज हाथों की मालिश करें। ऐसा करने से आपके हाथों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी जिससे कि हाथ और अधिक नहीं फटेंगे बल्कि जो फट गए हैं वो भी जल्द ही ठीक होने लगेंगे। 

विज्ञापन

गर्म पानी और नमक
हाथों में खुरदुरापन आने की वजह आपका लिक्विड या डिटर्जेंट भी हो सकता है। ऐसे में आप उसका उपयोग करना तो छोड़ नहीं सकते पर कोशिश करें कि बर्तन मांजने के बाद एक दिन छोड़कर एक दिन आप अपने हाथों को गर्म पानी और नमक में कुछ देर के लिए रखें। ये उपाय बहुत फायदेमंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रब
हाथों की त्वचा एकदम मुलायम रहे इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप सप्ताह में एक बार हाथों को स्क्रब करें। आप हाथों को प्यूमोटिक स्टोन से भी रब कर सकते हैं। स्क्रब करने के बाद आप अपने हाथों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं, इससे आपके हाथ जल्द ठीक हो जाएंगे। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed