फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   harmful effects of soap on face in hindi

चेहरे पर न करें साबुन का इस्तेमाल, हो सकते हैं ये नुकसान

Wed, 07 Jul 2021 08:45 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 07 Jul 2021 08:45 AM IST
सार

चेहरे पर साबुन का उपयोग करने से त्वचा खराब हो सकती है क्योंकि आजकल साबुन में कई तरह के नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल्स डाले जाते हैं। ऐसे में अपने चेहरे की त्वचा को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो साबुन का उपयोग चेहरे पर न करें। 

विज्ञापन
harmful effects of soap on face in hindi
face wash - फोटो : Social Media

विस्तार

बहुत ज्यादा जरूरी है कि हम अपने चेहरे की त्वचा का ख्याल रखें क्योंकि यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमारी त्वचा बहुत जल्दी खराब होने लगती है। यदि साबुन का बार-बार उपयोग करके आप सोचते हैं कि त्वचा को सुरक्षित एवं मुलायम रखा जा सकता है तो यह बिल्कुल गलत है। साबुन के अत्यधिक उपाय से आपकी त्वचा और भी ज्यादा खराब हो सकती है। आइए जानते हैं कि साबुन का चेहरे पर इस्तेमाल करने से क्या प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन

त्वचा होती है रुखी

साबुन में कई तरह के केमिकल्स पाए जाते हैं और हमारे चेहरे की त्वचा बहुत नाजुक होती है। ऐसे में यदि लगातार हम चेहरे पर साबुन लगाते हैं तो चेहरे का प्राकृतिक तेल नष्ट हो जाता है और चेहरा रुखा होने लगता है। जिससे कि चेहरा जल्दी ही खराब होने लगता है। 

विज्ञापन

चमक होने लगती है खत्म

साबुन का ज्यादा प्रयोग करने से हमारे चेहरे पर जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो कि त्वचा के लिए आवश्यक होते हैं, वे भी खत्म होने लगते हैं। ऐसे में चेहरे की चमक जो है वो गायब होने लगती है और चेहरा हमेशा ही बेजान दिखाई देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएच लेवल पर पड़ता है असर

साबुन में महक के लिए तरह-तरह के केमिकल्स डाले जाते हैं जो कि हमारे चेहरे के पीएच लेवल को प्रभावित करते हैं। आपके चेहरे की त्वचा का पीएच लेवल अधिकतम 65 हो सकता है। ऐसे में साबुन के उपयोग से बिल्कुल संभव है कि यह बहुत हद तक बढ़ जाए और आपकी त्वचा प्रभावित हो। 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed