फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   hair care tips for monsoon in hindi

मानसून में बालों का इस तरह रखें ध्यान, लगाएं ये पैक

Sun, 18 Jul 2021 04:12 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 18 Jul 2021 04:12 PM IST
सार

बालों का यदि ध्यान न रखा जाए तो इसका प्रभाव बालों के विकास पर भी पड़ता है। बारिश के मौसम में बालों को अतिरिक्त केयर लगती है। ऐसे में सप्ताह में एक बार आप हेयर मास्क का उपयोग जरूर करें। इस हेयर पैक को आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
hair care tips for monsoon in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मानसून में बाल अचानक टूटने लगते हैं जिस वजह से कई लोग परेशान होते हैं। बालों की गुणवत्ता भी खराब होने लगती हैं। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स लगाने की बजाय घरेलू उपायों से भी आप बालों का ध्यान रख सकते हैं। बालों में प्याज का रस और मेथी दाने का पैक लगाना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है इसलिए सप्ताह में एक बार इसका उपयोग जरूर करें। आइए जानते हैं कि इस पैक को किस तरह से तैयार किया जाता है। 

विज्ञापन

सामग्री-

मेथी के बीज- 1 चम्मच

प्याज- 1

विधि-

मेथी के दानों को रातभर के लिए भिगोकर रखें। फिर सुबह मेथीदाने को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। दोनों को अच्छे से मिक्स करें और हेयर मास्क बना लें। बालों की बीच में से पार्टिंग कर लें और इस मास्क को लगा लें। मास्क को लगभग एक से दो घंटे के लिए लगे रहने दें और फिर शैंपू से बालों को धो लें। 

विज्ञापन

प्याज इसलिए है गुणकारी

प्याज में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे लगाने से बालों की जू और रूसी मिटाई जा सकती है। प्याज का रस लगाने से बालों को साफ किया जा सकता है। बालों की गुणवत्ता को सुधारा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed