फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   face pack for smooth and softer skin in hindi

घर बैठे त्वचा को मुलायम बनाएगा इस फेस पैक का इस्तेमाल

Sun, 18 Jul 2021 08:26 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 18 Jul 2021 08:26 AM IST
सार

बहुत जरूरी है कि त्वचा मुलायम रहे। मुलायम त्वचा दिखने में भी अच्छी लगती है, साथ ही वह चेहरे की उम्र को अधिक नहीं दिखाती है। त्वचा को मुलायम रखने के लिए सप्ताह में दो बार ग्रीन टी फेस पैक का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
face pack for smooth and softer skin in hindi
फेस पैक - फोटो : Istock

विस्तार

त्वचा कई बार प्रदूषण और धूप में ज्यादा रहने से कठोर होने लगती है। त्वचा यदि सख्त होती है तो आयु भी अधिक दिखने लगती है इसलिए कोशिश करें कि त्वचा को जितना मुलायम रख सकते हैं, उतना मुलायम रखें। त्वचा को मुलायम रखने के लिए जरूरी नहीं है कि बाहरी ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहा जाए। घर बैठे भी यदि आप त्वचा का ध्यान रखते हैं और कुछ उपाय करते हैं तो जल्द ही त्वचा मुलायम होने लगती है। त्वचा को मुलायम रखने के लिए ग्रीन टी का फेस पैक आप के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किस तरह से इस फेसपैक को तैयार किया जा सकता है। 

विज्ञापन

सामग्री-

ग्रीन टी बैग्स- 2 

दही- 2 बड़े चम्मच

हल्दी- 1 चुटकी

विधि-
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और अब उसमें ग्रीन टी बैग्स को खाली कर लें। अब इसमें दही और हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिक्स को ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें। 10 से 15 मिनट के लिए इसे सूखने दें। जब यह थोड़ा सूखने लगे तो हाथों को थोगा गीला कर लें और सर्कुलर मोशन में गालों की मसाज करें। अब ठंडे पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें। सूखे कपड़े से चेहरे को ठीक तरह से साफ करें। अब चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed