Fact Check: हालिया बारिश में ट्रेन की छत से पानी टपकने वाला वीडियो है पुराना, ये है वायरल पोस्ट का पूरा सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रेन की छत टपक रही है और यात्री ट्रेन में छाता लगाए हुए यात्रा कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर यूजर्स ने इसे हालिया बता रहे हैं। हालांकि, रेल मंत्रालय ने वीडियो पर जवाब देते हुए बताया कि यह पुराना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दावा
सोशल मीडिया एप एक्स पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रेन की छत टपक रही है और दो-तीन यात्री ट्रेन में छाता लगाए हुए सफर कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर यूजर्स ने इसे हालिया बताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तंज कसा है। केरल कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, 'युवा प्रभावशाली लोग भारतीय रेलवे को भारतीय रेलवे में बदल रहे हैं।'
Young influencers transforming Indian Railways to Indian Reelways. pic.twitter.com/6QxcP3BK9R
विज्ञापन विज्ञापन— Congress Kerala (@INCKerala) June 30, 2024
एक यूजर रुपिंदर कौर ने तंज लिखा है कि ऐसा केवल भारत में ही नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में होता है। भारतीय यात्री चलती ट्रेन में बारिश का आनंद लेते देखे गए, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। अक्षम मोदी सरकार के भारत के सर्वश्रेष्ठ रेल मंत्री को धन्यवाद।
It happens only in India under
— Ravinder Kapur. (@RavinderKapur2) July 1, 2024
the able leadership of Narendra Modi.😳
Indian passengers were seen enjoying rainfall in a running train at no extra charges from the railway ministry .
All thanks to India's best Railway Minister of the incompetent Modi government .… pic.twitter.com/mcx6K6OAIn
एक अन्य यूजर अंशुमान नेहरू ने एक्स पोस्ट में कहा, 'भारतीय रेलवे की स्थिति, आइये एक रील बनाकर पोस्ट करें श्रीमान रेल्वेज मंत्री जी।'
Situation of Indian railways
— Anshuman Sail Nehru (@AnshumanSail) June 30, 2024
Let's make a reel and post it Mr. Reelways Minister Ji. pic.twitter.com/Gt0eLIp0mZ
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें इससे संबंधित कुछ ट्वीट मिले। रेल मंत्रालय ने केरल कांग्रेस के वीडियो पर जवाब देते हुए बताया कि यह वीडियो पुराना है। मंत्रालय ने एक स्क्रीन शॉट साझा किया जिसके मुताबिक, इस वीडियो को ट्रेवल योगी नाम के इंस्ट्राग्राम यूजर ने 9 नवंबर, 2023 को पोस्ट किया था।
Sir, why posting old videos? https://t.co/rydV4TgLVs pic.twitter.com/1Ido7xTghH
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) June 30, 2024
पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है कि यह ट्रेन की छत टपकने वाले वीडियो को हालिया बताने का दावा गलत है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह वीडियो नवंबर 2023 का है।