फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of fire in Jakarta mosque is being shared as a link to the incident in Spain

Fact Check: जकार्ता की मस्जिद में आग लगने के वीडियो को स्पेन की घटना से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 23 Jul 2025 08:45 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 23 Jul 2025 08:45 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो स्पेन के शहर पिएरा के एक मस्जिद में लगी आग के दौरान का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है।

विज्ञापन
Video of fire in Jakarta mosque is being shared as a link to the incident in Spain
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेन के शहर पिएरा में बीते 12 जुलाई को एक मस्जिद में आग लगी थी। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आग लगी इमारत नजर आ रही है। इसके साथ ही आसमान में काले धुएं का गुबार भी देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पिएरा की मस्जिद में लगी आग के दौरान का है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो 2022 का है। उस वक्त इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की ग्रैंड मस्जिद में भीषण आग लगी थी। इस आग के कारण ग्रैंड मस्जिद का विशालकाय गुंबद ढह गया था।

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बार्सिलोना के पिएरा में लगी आग के दौरान का है।  
चंदा मीना (@meena_chanda01) नाम की एक एक्स यूजर ने लिखा, ”इस्लामी घुसपैठियों के आतंकी कारनामों और छोटी छोटी बच्चियों के रेप से परेशान हो, कल स्पेन की जनता ने स्पेन में बनी सबसे बड़ी मस्जिद जला दी !! आपके हिसाब से क्या वहां की जनता ने सही किया ?” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें रॉयटर फैक्ट चेक की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में वायरल दावे का खंडन किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वायरल वीडियो 2022 के जकार्ता की ग्रैंड मस्जिद में लगी आग के दौरान का है।

आगे की पड़ताल में हमेंं बीबीसी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 20 अक्तूबर 2022 को प्रकशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की सबसे बड़ी मस्जिद का गुंबद भीषण आग के कारण गिर गया है। यह हादसा उत्तरी जकार्ता के जामी मस्जिद में बुधवार दोपहर हुआ। उस समय मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था। ये मस्जिद इस्लामिक स्टडीज और डेवलेपमेंट से जुड़े थिंक टैंक जकार्ता इस्लामिक सेंटर के परिसर में बनी हुई है।

इसके बाद हमें  सीएनबीसी की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 20 अक्तूबर 2022 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडोनेशिया में बुधवार को भीषण आग लगने से जकार्ता इस्लामिक सेंटर ग्रैंड मस्जिद का विशाल गुंबद ढह गया। यह घटना उस समय हुई, जब केंद्र में नवीनीकरण का काम चल रहा था। यह गुंबद उत्तरी जकार्ता स्थित जामी मस्जिद का हिस्सा है। दरअसल, बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे आग लग गई और मस्जिद ढह गई। 



यहांं से पता चलता है कि वायरल वीडियो जकार्ता के मस्जिद में लगी आग के दौरान का है। 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। वायरल वीडियो जकार्ता के मस्जिद में लगी आग के दौरान का है। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed