फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of CM Hemant Soren's lookalike dancing goes viral with misleading claim of CM Hemant Soren

Fact Check:सीएम हेमंत सोरेन के हमशक्ल के डांस के वीडियो सीएम हेमंत सोरेन का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल

Sat, 04 Jan 2025 03:57 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 04 Jan 2025 03:57 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के हमशक्ल का नाचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन है। PTI ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत बताया है। 

विज्ञापन
Video of CM Hemant Soren's lookalike dancing goes viral with misleading claim of CM Hemant Soren
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरह दिख रहे एक शख्स के डांस का वीडियो खूब शेयर हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे है कि 2024 के अंतिम दिन हेमंत सोरेन नागपुरी गीत पर डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में यह दावा गलत साबित हुआ। जांच में पता चला कि वीडियो में डांस कर रहा  शख्स मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल जसबीर जेम्स लकड़ा है। यूजर्स गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक यूजर ने 31 दिसंबर 2024 को एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “2024 के अंतिम दिन हेमंत सोरेन नागपुरी गीत में थिरकते हुए ..!!’’ पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने भी फेसबुक पर समान दावे के वीडियो को पोस्ट किया है। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें। 

पड़ताल
दावे की पुष्टि के लिए डेस्क ने वायरल तस्वीर को गूगल लेंस के जरिए रिवर्स इमेज सर्च किया। जहां पीटीआई को ‘Ranchilive News’ का एक इंस्टाग्राम पोस्ट मिला, जिसमें उन्होंने वीडियो में डांस कर रहे शख्स को हेमंत सोरेन का हमशक्ल बताया।

उन्होंने 31 दिसंबर 2024 को एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सीएम हेमंत सोरेन के हमशक्ल का डांस करता हुआ वीडियो वायरल, आप भी देखकर चौंक जायेंगे” पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

 

जांच के दौरान डेस्क को न्यूज18 की वेबसाइट पर 1 जनवरी 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया कि नागपुरी गाने पर झूम रहा यह शख्स झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं बल्कि उनका हमशक्ल है। खबर का लिंक और  स्क्रीनशॉट यहां देखें। 

पड़ताल के दौरान पीटीआई को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट मिला, जिसमें उन्होंने अपने हमशक्ल के साथ कुछ तस्वीरें साझा की।  उन्होंने 25 सितंबर 2024 को फेसबुक पर लिखा, “एक हेमंत की दूसरे हेमंत से मुलाक़ात। रंगमंच के सधे हुए कलाकार श्री मुन्ना लोहरा एवं उनके परिवार से मुलाकात एवं लंबी बातचीत हुई।”  यहां देखें लिंक और स्क्रीनशॉट 

डेस्क ने वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स की तुलना मुन्ना लोहारा से की। दोनों तस्वीरों की तुलना करने पर डेस्क ने पाया कि वायरल वीडियो में डांस कर रहा शख्स और मुन्ना लोहरा दोनों का चेहरा बिल्कुल भिन्न है। तस्वीरों की तुलना का स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान पीटीआई को ‘Student fighter’ नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोडेड मिला। 

यूट्यूब पर 31 दिसंबर 2024 को अपलोड किए गए इस वीडियो में बताया गया कि मुन्ना लोहरा की तरह हेमंत सोरेन का एक और हमशक्ल है, जिसका नाम जसबीर जेम्स लकड़ा है। 

वीडियो को ध्यान से देखने पर डेस्क ने नोटिस किया कि यूट्यूब वीडियो में दिख रहे शख्स का चेहरा और उनका कपड़ा वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स से हूबहू मेल खाता है। पूरा वीडियो यहां क्लिक कर देखें।

पड़ताल के अंत में डेस्क ने वायरल वीडियो और यूट्यूब वीडियो में दिख रहे शख्स के तस्वीर की तुलना की, जिसका स्क्रीनशॉट यहां देखें।



पड़ताल का नतीजा
पीटीआई की अब तक की पड़ताल से यह साफ है कि वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं बल्कि उनका हमशक्ल जसबीर जेम्स लकड़ा है। 

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed