Fact Check: दुबई एक्सपो में कृत्रिम वॉटरफॉल के वीडियो को चीन का बताकर किया जा रहा है शेयर, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें वॉटरफॉल दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को चीन का बताकर शेयर किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये नकली वॉटरफॉल चीन के झेजियांग प्रांत में हेनिंग यंगुआन चाओले शहर में है।
Mei_mei_0946 नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “चीन के झेजियांग प्रांत में हेनिंग यंगुआन चाओले शहर।”
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
X Æ A-25 नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “चीन में एक कृत्रिम झरना अनुभव”
ट्रेंडिंग शॉर्ट्स और वीडियो नाम के एक यूट्यूब चैनल ने लिखा “एक चीन के कृत्रिम झरने का जादू देखें”
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वायरल वीडियो के जैसी एक तस्वीर दुबई एक्सपो 2020 की वेबसाइट पर देखने को मिली। 2020 में इस तस्वीर को पोस्ट करने लिखा गया था “एक शानदार, अविस्मरणीय जल अनुभव”
आगे हमें आवामी वेब नाम के एक यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था “दुबई एक्सपो 2020 में एक मुख्य दिलचस्प फव्वारा” यहां ये वीडियो 3 साल से मौजूद है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो चीन का नहीं बल्कि दुबई का है।