फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of a brawl at SDO office in Haryana from 2020 shared as recent

Fact Check: हरियाणा के एसडीओ ऑफिस में मारपीट के 2020 के वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 09 Sep 2025 08:49 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 09 Sep 2025 08:49 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक ऑफिस में मारपीट हो रही है। दावा किया जा रहा है कि हरियाणा में भाजपा के विधायक के साथ मारपीट हुई है। 

विज्ञापन
Video of a brawl at SDO office in Haryana from 2020 shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो आदमी एक ऑफिस में बैठे है। कुछ देर बाद कुछ आदमी ऑफिस के अंदर दाखिल होते हैं। इसके बाद वे वहां बैठे आदमी के साथ मारपीट करने लगते हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि हरियाणा में भाजपा के विधायक के साथ मारपीट हुई है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो जून 2020 का है, जिसमें हरियाणा के एसडीओ कार्यालय में 5 लोग ग्रामीणों के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। ग्रामीण अपने खेत से होकर गुजर रही बिजली की लाइन की शिकायत करने वहां गए थे।
विज्ञापन


क्या है दावा 
एक ऑफिस में मारपीट के इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि हरियाणा में भाजपा के विधायक के साथ मारपीट हुई है। 

अभिमन्यु सिंह जर्नलिस्ट (@Abhimanyu1305) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “कुछ लोगों ने भाजपा विधायक बाबू व उसके प्रतिनिधि की जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी हुई मीडिया रिपोर्ट न्यूज एजेंसी एएनआई पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 23 जुलाई 2020 को प्रकाशित करके बताया गया था कि “करनाल जिले के गगसीना गांव में बिजली की लाइन बिछाई जा रही थी। कुछ ग्रामीण मुनक बिजली विभाग के उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) के पास शिकायत लेकर गए कि जो लाइन बिछाई जा रही है वह उनके खेत के नीचे से गुजर रही है। एसडीओ ने मामले को संज्ञान में लिया और ठेकेदार को सूचित किया कि योजना गलत है और उसे बदलने के लिए कहा। जब ग्रामीण एसडीओ के साथ उनके कार्यालय में इस मामले पर चर्चा कर रहे थे, तभी पांच लोग घुस आए और ग्रामीणों के साथ मारपीट करने लगे। बिजली विभाग ने पुलिस को बुलाया, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी भाग चुके थे। बाद में, पुलिस ने एसडीओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए पांचो लोगों की पहचान की और पीड़ितों की ओर से घरौंदा थाने में मामला दर्ज किया।”

आगे हमें इंडिया न्यूज के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो देखने को मिला। यह इस वीडियो को 23 जुलाई 2020 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट को प्रकाशित करके लिखा गया था “हरियाणा के मुनक स्थित एसडीओ कार्यालय में दो लोगों की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अज्ञात लोगों को दो लोगों की बेरहमी से पिटाई करते देखा जा सकता है।” यहां भी हमें भाजपा के विधायक के साथ मारपीट की कोई जानकारी नहीं मिली। 



18 अगस्त को भी यह वीडियो वायरल हुआ था जिसका अमर उजाला ने फैक्ट चेक किया था। उस समय दावा किया जा रहा था कि वोट चोरी  के आरोप में हरियाणा में भाजपा विधायकों  को पीटा गया है। अमर उजाला के उस फैक्ट चेक को आप यहां पढ़ सकते हैं। 
  पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2020 का है और इसमें किसी भाजपा विधायक का बात नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed