फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video from outside a mosque in Karnataka goes viral as Ujjain

Fact Check: कर्नाटक में मस्जिद के बाहर के वीडियो को उज्जैन का बताकर किया जा रहा वायरल, भ्रामक है दावा

Fri, 11 Oct 2024 07:59 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 11 Oct 2024 07:59 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मस्जिद के सामने से बड़ी संख्या में लोगों का जुलूस गुजर रहा है। दावा किया जा रहा है कि उज्जैन का मस्जिद में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।  

विज्ञापन
Video from outside a mosque in Karnataka goes viral as Ujjain
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक मस्जिद के बाहर बहुत सारी भीड़ दिख रही है। कुछ नारे भी सुनाई दे रहे है जिसमें पाकिस्तान का विरोध किया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मप्र के उज्जैन का है। कहा जा रहा है कि मस्जिद के अंदर मुसलमान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। जिसके बाद हिंदुओं ने मस्जिद के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


श्री निवास सिंह (@SinghShree1619) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ना बटेंगे , ना कटेंगे, हम हिन्दू एक रहेंगें ।। उज्जैन में मुसलमानों ने जुलूस के दौरान मस्जिद से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए ।। इसके विरोध में हिंदुओं ने मस्जिद के पास प्रदर्शन किया , और पाकिस्तान प्रेमियों को उसकी औकात बता दी !!”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिंदू सेना (@thehindu_sena) नाम के अकाउंट से लिखा गया “उज्जैन में मुसलमानों ने अपने जुलूस में मस्जिद से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अगले दिन वहां के हिंदुओं ने मस्जिद को घेरकर प्रदर्शन किया। कम से कम इतनी एकता भी दिखाई जाए तो एक भी मुल्ले की पाकिस्तान कहने की हिम्मत नहीं होगी।”
 

पड़ताल

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया तो हमें यूट्यूब का एक लिंक मिला। यहां वायरल में दिख रही मस्जिद मौजूद थी। ये वीडियो 2018 में पोस्ट किया गया था। वीडियो में इसकी लोकेशन कर्नाटक गुलबर्गा बताई गई थी। जिसमें मस्जिद के सामने से जुलूस निकल रहा था। 

इसके बाद हमने उज्जैन के मस्जिद में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने वाले दावों को कई कीवर्ड के साथ सर्च किया। इंटरनेट पर हमें इससे संबंधित कोई खबर नहीं मिली। आगे और अधिक पड़ताल करने पर गूगल रिवर्स इमेज से हमें इस मस्जिद का नाम पता चला। इस मस्जिद के नाम को हमने गूगल मैप्स पर सर्च किया। हमें गूगल मैप्स पर इस मस्जिद की लोकेशन अलैंड रोड कलबुर्गी, कर्नाटक में मिली। 



पड़ताल का नतीजा

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो उज्जैन का नहीं है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed