Fact Check: क्या सच में ट्रंप पर हमला करने वाला रिपब्लिकन नेताओं के गले काटने की बात कर रहा था? पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति 'रिपब्लिकन का गला काट दो' चिल्ला रहा है। वीडियो को साझा कर दावा किया है रहा है कि यह व्यक्ति अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला मैथ्यू क्रुक्स है। हमारी पड़ताल में दावा भ्रामक निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा?
सोशल मीडिया एप एक्स पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वह व्यक्ति 'रिपब्लिकन का गला काट दो' चिल्ला रहा है। काले कपड़े पहने और गले में पीले हेडफोन लटकाए यह युवक कुछ छात्रों के सामने हंगामा कर रहा है।
वीडियो शेयर कर इसे ट्रंप पर हुए हमले से जोड़ा जा रहा है। ट्रैश डिस्कोर्स नाम के वेरिफाइड एक्स यूजर ने एक्स पर वीडियो साझा किया और लिखा, 'रिपब्लिकन का गला काट दो। फांसीवादियों को मौत दो। डोनाल्ड ट्रंप के हमलावर के कथित संदिग्ध की बेकाबू चीखें। निश्चित रूप से इस व्यक्ति को जांच के लिए सूची में शामिल किया जाना चाहिए।'
🚨 Language Warning 🚨
— TrashDiscourse (@TrashDiscourse) July 14, 2024
“Slash Republican throats. Death to Fascists”
Unhinged shouting from the alleged suspect from yesterday’s attempt on DJT’s life.
Surely this guy had made it onto a list to be investigated. pic.twitter.com/6xSagHGb4y
डाइने विलेट नाम की एक एक्स यूजर ने भी वीडियो साझा किया और लिखा, 'यहां मैथ्यू क्रुक्स, तथाकथित रिपब्लिकन, रिपब्लिकनों का गला काटने के लिए चिल्ला रहा है।' अन्य सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो कुछ ऐसे ही कैप्शन के साथ वायरल हो रहा है।'
Here’s Matthew Crooks, the so called Republican, screaming to slash the throats of Republicans. https://t.co/MlVlbrjoN9 pic.twitter.com/U15XFdek6x
— Diane Willett (@DMHunt218) July 14, 2024
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें इससे संबंधित एक खबर ब्रिटेन के अखबार डेली मेल पर मिली। फरवरी 2020 में प्रकाशित इस खबर के अनुसार, महाभियोग के दो मामलों में डोनाल्ड ट्रंप के बरी होने के बाद एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्र ने चिल्लाते हुए कहा 'रिपब्लिकन का गला काट दो'। युवक को यूनिवर्सिटी के टेम्पे परिसर में छात्रों की एक मेज के सामने डोनाल्ड ट्रंप पर चिल्लाते हुए देखा गया। उस वक्त यह वीडियो एक्स पर 'स्टूडेंट्स फॉर ट्रंप एट एएसयू' अकाउंट से भी पोस्ट किया गया था, जिसमें उस व्यक्ति को 'पागल वामपंथी' करार दिया गया था।
पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है कि यह दावा कि ट्रंप पर हमला करने वाले का वीडियो सामने आया है जिसमें वह रिपब्लिकन के गला काटने की बात कर रहा है, भ्रामक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो कम से कम चार साल पुराना है और ट्रंप से महाभियोग से बरी होने के दौरान का है।