फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   The video of the violence in Assam is being shared as a link to the beating of an AIMIM MLA from Bihar

Fact Check: असम में मारपीट के वीडियो को बिहार के एआईएमआईएम विधायक की पिटाई बताकर किया जा रहा शेयर

Wed, 13 Aug 2025 07:10 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 13 Aug 2025 07:10 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार में एआईएमआईएम के विधायक को पार्टी बदलने के कारण से सरंपच ने पिटा है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
The video of the violence in Assam is being shared as a link to the beating of an AIMIM MLA from Bihar
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को पिटते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार का है, जहां लोग एक एआईएमआईएम के विधायक को पार्टी बदलने के बाद से फिर से वोट मांगने के कारण पीट रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो बिहार का नहीं है। बल्कि यह वीडियो असम का है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार में एक सरपंच ने एआईएमआईएम के विधायक को पार्टी छोड़ने के कारण से पीटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयशा मजीद खान (@Ayesha786Majid) नाम के एक्स यूजर ने लिखा "एआईएमआईएम के हर भगोड़े विधायक के साथ यही होना चाहिए, वोट मांगने के सरपंच जी की जमकर कुटाई कर दी बिहार के लोगों ने, एक बात साफ़ हो गई कि लोगों के दिलों में इन भगोड़ों के खिलाफ गुस्सा है !" पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 


इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें नॉर्थईस्ट लाइव की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि असम में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। यह घटना ग्राम सभा की बैठक के दौरान हुई, जहां योजना के बंदोबस्त के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और ग्राम पंचायत कार्यालय में तोड़फोड़ की गई।

इसके बाद हमें इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है असम के डोबोका में जमुना गांव पंचायत में आयोजित एक ग्राम-स्तरीय बैठक एक निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि के रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों के एक समूह के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक हो गई। यह झड़प कथित तौर पर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के पिछले आरोपों से जुड़े विवादों  के कारण हुई थी।

इसके बाद हमें इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट मे बताया गया है कि 2020 में  एआईएमआईएम ने पांच सीट पर जीत दर्ज की, जिनमें से चार विधायक जीतने के बाद राजद से जुड़ गए। इसके बाद कोचाधामन के विधायक इजहार अस्फी को ग्रामीणों और मतदाताओं के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा है।

 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। वायरल वीडियो असम का है, जिसे बिहार का बताकर शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed