Fact Check: स्टैचू ऑफ यूनिटी में आ रही दरारों का दावा भ्रामक, पड़ताल में जानें वायरल तस्वीर की पूरी सच्चाई
Fact Check: स्टैचू ऑफ यूनिटी की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करके दावा किया जा रहा है कि उसमें दरार आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि स्टैचू ऑफ यूनिटी में दरार आनी शुरू हो गई है और ये कभी भी गिर सकती है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया एक्स पर काफी शेयर किया जा रहा है।
देबोजीत भराली (@DebojitBharali) नाम के एक एक्स यूजर ने तस्वीर को शेयर करके लिखा “प्रतिमा पर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रभाव।”
Cracks???
I wish this pic was not a "MADE IN 10 JP" thing, but actually Made In India. Can a Non-ModiBhaand or a Non-SorosPayroll confirm ??? This pic is being circulated by the Doormats of Pappu.#StatueOfUnity #SardarPatelविज्ञापन विज्ञापन
Cc: Bhai @mediacrooks. pic.twitter.com/OfkVHSydCh — Gems Of Narendra तुष्टिकरणदास Modi (@GemsOfNaMo) September 9, 2024
RaGa फॉर इंडिया (@RaGa4India) नाम के एक एक्स अकाउंट से तस्वीर को शेयर करके लिखा गया “कभी भी गिर सकता है। दरार पड़ना शुरू हो गया।”
वायरल फिलर्स (@viralfillers) नाम के एक एक्स अकाउंट से तस्वीर को शेयर करके लिखा गया “2018 में बनी दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा - स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - में दरार आने लगी हैं।”कभी भी गिर सकती है। दरार पड़ना शुरू हो गयी। pic.twitter.com/4bvpnMrjNh
— RaGa For India (@RaGa4India) September 8, 2024
The world's largest statue — statue of unity —built in 2018 has started getting cracks. pic.twitter.com/715GFTZEQo
— Viral Fillers (@viralfillers) September 8, 2024
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें ये तस्वीर ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की वेबसाइट पर मिली। जिसे 2018 में पोस्ट किया गया था। यहां से ये साफ हो गया कि ये तस्वीर पुरानी है।
आगे पड़ताल करने पर हमें पीआईबी का एक बयान मिला। पीआईबी की तरफ से कहा गया है कि स्टैचू ऑफ यूनिटी के गिरना का जो दावा किया जा रहा है वो फर्जी है यह तस्वीर वर्ष 2018 में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण के दौरान की है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वायरल हो रही तस्वीर पुरानी है और ये दावा भ्रामक है।