फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   The claim that former Nepal PM KP Sharma Oli never visited India during his tenure is false

Fact Check: झूठा है नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का कभी भी भारत दौरे पर नहीं आने का दावा

Wed, 10 Sep 2025 06:10 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 10 Sep 2025 06:10 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए कभी भी भारत का दौरा नहीं किया। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
The claim that former Nepal PM KP Sharma Oli never visited India during his tenure is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में हिंसा के बीच सोशल मीडिया पर नेपाल से जुड़े कई पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए  भारत का दौरा नहीं किया था। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए कई  बार भारत आए थे। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए भारत नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास कुमार (@ramnivaskumar) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “केपी शर्मा ओली नेपाल के पहले और एकमात्र प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कभी भारत का दौरा नहीं किया...।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल के लिए कीवर्ड की मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 20 फरवरी 2016 को साझा की गई है। पोस्ट में लिखा है “प्रधानमंत्री ओली और उनकी पत्नी का भारत आना बहुत खुशी की बात है। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करेगी।

इसके बाद हमें नरेंद्र मोदी की एक्स हैंडल पर एक और पोस्ट मिली। यह पोस्ट 7 अप्रैल 2018 को साझा की गई है। पोस्ट में लिखा गया है  “प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की मेजबानी करना भारत के लिए सम्मान की बात है। आज सुबह राष्ट्रपति भवन में हुए औपचारिक स्वागत की कुछ झलकियां यहां प्रस्तुत हैं।”

आगे की पड़ताल में हमें एनडीटीवी की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2016 को साझा की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। उनका आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। नेपाल के प्रधानमंत्री कल दिल्ली पहुंचे और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आज एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया, जिसमें उन्होंने संबंधों को मजबूत करने और सभी संपर्क परियोजनाओं पर चर्चा की। 

इस के बाद हमें हिमालयन टाइम्स की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारत आने का आधिकारिक निमंत्रण मिला है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को प्रधानमंत्री ओली को यह निमंत्रण दिया। दो दिवसीय यात्रा पर काठमांडू पहुंचे मिस्री ने सिंह दरबार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में उनसे शिष्टाचार भेंट की और उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार बिष्णु रिमल ने यह जानकारी साझा की।

यहां से पता चलता है कि केपी शर्मा ओली नेपाल के प्रधानमंत्री रहते हुए कई बार भारत आए हैं। हालांकि उन्होंने अपने चौथे कार्यकाल में अबतक भारत का दौरा नहीं किया था। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि केपी शर्मा ओली नेपाल के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed