फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   The claim of Neha Singh's clash with Delhi Police is false, read the full truth in the investigation

Fact Check: झूठा है दिल्ली पुलिस के साथ लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ की झड़प का दावा, पड़ताल में पढ़ें पूरा सच

Sat, 16 Aug 2025 02:08 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 16 Aug 2025 02:08 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ की दिल्ली पुलिस के साथ झड़प हुई है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
The claim of Neha Singh's clash with Delhi Police is false, read the full truth in the investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला नजर आ रही है। साथ ही वीडियो में महिला पुलिस बल भी दिख रहा है। वीडियो के आखिरी क्लिप में नजर आ रहा है कि महिला और पुलिस में किसी बात को लेकर  झड़प हो गई है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला लोकगायिका नेहा सिंह राठोड़ हैं। उनकी दिल्ली पुलिस के साथ झड़प हुई है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला नेहा सिंह राठौड़ नहीं हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला पशु अधिकार कार्यकर्ता हैं। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नेहा सिंह राठौड़ की दिल्ली पुलिस के साथ झड़प हो गई है। 
मिस भूमि (@ibmindia20) नाम की एक्स यूजर ने लिखा, “काबा काबा गाने वाली नेहा सिंह के दिल्ली महिला पुलिस ने दे चाटें दे चाटें करते हुए गाल सुजा दिए नेहा की नाक भी पकोड़े जैसी हो गई है,एक अबला नारी का तबला बजा दिया, इतनी सिद्धता से कुटाई के लिए हम दिल्ली महिला पुलिस की शुक्रगुजार है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें न्यूज 18 की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 13 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में हमें वायरल वीडियो के कीफ्रेम देखने को मिला। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर आश्रय स्थलों में भेजने के निर्देश दिए हैं। इंडिया गेट पर पशु अधिकार कार्यकर्ता इस निर्देश का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान, एक वीडियो में दिल्ली पुलिस की एक महिला अधिकारी और एक महिला कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस दिखाई दी, जिसे बाद में ऑनलाइन खूब शेयर किया गया।

यहां से हमें पता चलता है कि वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला गायिका नेहा सिंह राठौड़ नहीं हैं। इसके बाद हमने नेहा सिंह राठौड़ का एक्स अकाउंट सर्च किया। इस दौरान हमें एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 16 अगस्त 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि वायरल वीडियो मेंं नजर आ रही महिला नेहा सिंह राठौड़ नहीं हैं। पोस्ट में लिखा गया है “देशभर से मेरे प्रियजनों और शुभचिंतकों की कॉल अभी तक आ रही है और सभी मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मेरे साथ पुलिस की कोई हाथापाई नहीं हुई है। मैं सुरक्षित हूं। जिस बहन के साथ पुलिस ने बेअदबी की है, मैं उसके हौसले की तारीफ करती हूं।अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें।“

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि वीडियो में नजर आ रही महिला नेहा सिंह राठौड़ नहीं हैं। वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed